लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में अनियंत्रित ट्रक ने टैंपो को टक्कर मारी, छह की मौत

By भाषा | Updated: August 25, 2021 19:44 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के थाना कुंवरगांव क्षेत्र में बदायूं-आंवला मार्ग पर ललई गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार शाम एक तेज रफ़्तार ट्रक ने ऑटो टैम्पों में टक्कर मार दी जिससे इस घटना में छह लोगो की मौत हो गई, तथा तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । नगर पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि हादसे में मरने वालों में तीन पुरुष दो महिलाएं और एक मासूम बच्चा शामिल है। उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान मुनेश (45), मुरारी(38), बूंदी (54) , प्रेमलता (55), सपना (24) तथा काव्या (4) के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कालेज भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएएमयू: निलंबित सहायक प्रोफेसर कुमार मुश्किल में, पुलिस ने पूछताछ के लिए सिविल लाइंस थाने बुलाया, जानिए मामला

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप