लाइव न्यूज़ :

आर्टिकल 370: कश्मीर मसले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक शुरू, रूस ने कहा- द्विपक्षीय बातचीत से ही सुलझाया जाए मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2019 20:16 IST

संयुक्त राष्ट्र के रिकॉर्ड के मुताबिक, आखिरी बार सुरक्षा परिषद ने 1964-65 में ‘भारत-पाकिस्तान प्रश्न’ के एजेंडा के तहत जम्मू कश्मीर के क्षेत्र को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद पर चर्चा की थी। इस मसले पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से बात किया।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के करीबी सहयोगी चीन ने परिषद में ‘‘बंद कमरे में विचार-विमर्श’’ करने के लिए कहा था।बंद कमरे में बैठकों का ब्यौरा सार्वजनिक नहीं होता और इसमें बयानों का शब्दश: रिकॉर्ड नहीं रखा जाता।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चीन की मांग पर जम्मू-कश्मीर मुद्दे को लेकर बैठक शुरू हो गई है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर को लेकर रूस भारत के पक्ष में है, वहीं रूस ने कश्मीर को लेकर सिर्फ द्विपक्षीय बातचीत का समर्थन किया है। दरअसल, हाल ही में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। वहीं पाकिस्तान यूएनएससी में लगातार जम्मू कश्मीर के मुद्दे को उठाने की कोशिश कर रहा है।पाकिस्तान के करीबी सहयोगी चीन ने परिषद में ‘‘बंद कमरे में विचार-विमर्श’’ करने के लिए कहा था। संयुक्त राष्ट्र के एक राजनयिक ने पीटीआई-भाषा को बताया था कि चीन ने सुरक्षा परिषद की कार्यसूची में शामिल ‘भारत पाकिस्तान प्रश्न’ पर बंद कमरे में विचार-विमर्श करने के लिए कहा था।राजनयिक ने कहा, ‘‘यह अनुरोध सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष को पाकिस्तान के पत्र के संदर्भ में था।’’ परिषद की कार्यावली में कहा गया है ‘‘भारत/पाकिस्तान पर सुरक्षा परिषद का विचार विमर्श (बंद कमरे में) प्रात: दस बजे सूचीबद्ध है।’’ उल्लेखनीय है कि बंद कमरे में बैठकों का ब्यौरा सार्वजनिक नहीं होता और इसमें बयानों का शब्दश: रिकॉर्ड नहीं रखा जाता। विचार-विमर्श सुरक्षा परिषद के सदस्यों की अनौपचारिक बैठकें होती हैं।संयुक्त राष्ट्र के रिकॉर्ड के मुताबिक, आखिरी बार सुरक्षा परिषद ने 1964-65 में ‘भारत-पाकिस्तान प्रश्न’ के एजेंडा के तहत जम्मू कश्मीर के क्षेत्र को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद पर चर्चा की थी। हाल में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि उनके देश ने, जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के भारत के फैसले पर चर्चा के लिए सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने की औपचारिक मांग की थी।(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे