UGC NET Result 2021: यूजीसी नेट एग्जाम रिजल्ट होंगे जल्द जारी, जानें संभावित कट-ऑफ व आंसर-की

By आजाद खान | Published: January 22, 2022 09:01 AM2022-01-22T09:01:36+5:302022-01-22T09:12:24+5:30

यूजीसी नेट की परीक्षा 20 नवंबर से शुरू होकर 5 दिसंबर को खत्म होने वाली थी। लेकिन यह परीक्षा 5 जनवरी 2022 को खत्म हुई थी।

UGC NET Result 2021 exam results released soon know how check expected cut-off answer key result ugcnet.nta.nic.in | UGC NET Result 2021: यूजीसी नेट एग्जाम रिजल्ट होंगे जल्द जारी, जानें संभावित कट-ऑफ व आंसर-की

UGC NET Result 2021: यूजीसी नेट एग्जाम रिजल्ट होंगे जल्द जारी, जानें संभावित कट-ऑफ व आंसर-की

Highlightsयूजीसी नेट परीक्षा के रिजल्ट का छात्र बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं।कोरोना गाइडलाइंस और जवाद चक्रवाती तूफान के कारण परीक्षा खत्म होने में देरी हुई थी।आंसर की एवं रिजल्ट के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जा सकते हैं।

UGC NET Result 2021, UGC NET Answer Key 2021: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2021 (UGC NET Exam 2021) परीक्षा के रिजल्ट (UGC NET Result 2021) का छात्रों को बहुत दिनों से इंतेजार है। यूजीसी नेट की परीक्षा 20 नवंबर से लेकर 5 जनवरी 2022 तक किया गया था। वैसे यह परीक्षा 5 दिसंबर को ही खत्म होने वाले थे लेकिन कोरोना गाइडलाइंस और जवाद चक्रवाती तूफान के चलते इस परीक्षा के कुछ पेपर 4 और 5 जनवरी को भी हुए थे।

छात्र कब देख सकेंगे आंसर की एवं रिजल्

बताया जा रहा है कि यूजीसी नेट परीक्षा का आंसर की एवं रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। इस पर अभी कोई ऑफिशियली बयान जारी नहीं हुआ है, लेकिन यह अटकलें लगाई जा रही है कि इसी हफ्ते के अंत में आंसर की एवं रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना आंसर की एवं रिजल्ट  चेक कर सकते हैं। 

ऐसे करें यूजीसी नेट परीक्षा रिजल्ट चेक (How to check UGC NET Result 2021 Date and Steps)

यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
उसके बाद वहां मौजूद 'UGC NET 2021 Result' लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद आपसे एप्लीकेनशन नंबर (आवेदन संख्या), बर्थ डेट और पासवर्ड पूछा जाएगा।
तमाम डिटेल दर्ज कर वेबसाइट पर 'साइन इन' कर लें।
इसके बाद UGC NET 2021 का रिजल्ट आपके सामने होगा।
आगे इस्तेमाल करने के लिए आप इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

Web Title: UGC NET Result 2021 exam results released soon know how check expected cut-off answer key result ugcnet.nta.nic.in

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे