लाइव न्यूज़ :

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का ऐलान, राम मंदिर पर मोदी सरकार को जगाने के लिए 24 दिसंबर को करेगी रैली

By भाषा | Updated: December 5, 2018 05:36 IST

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि राम मंदिर मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार "कुंभकर्ण" की तरह सो रही है और सरकार को जगाने के लिए उनकी पार्टी 24 दिसंबर को एक रैली करेगी।

Open in App

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि राम मंदिर मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार "कुंभकर्ण" की तरह सो रही है और सरकार को जगाने के लिए उनकी पार्टी 24 दिसंबर को एक रैली करेगी।ठाकरे ने संवाददाताओं से कहा कि यह रैली शोलापुर के धार्मिक शहर पंढरपुर में होगी। उन्होंने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित मुद्दों पर पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों और सांसदों के साथ चर्चा करने के बाद इस फैसले की घोषणा की।उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 30 साल से राम मंदिर मुद्दा लंबित है और हर चुनाव के पहले यह राजनीतिक एजेंडे के तौर पर सामने आ जाता है। चुनाव समाप्त होने के बाद इसे भुला दिया जाता है।’’ केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने कहा, ‘‘इस सरकार ने पूर्ण बहुमत के साथ साढे चार साल का समय पूरा कर लिया है। लेकिन वे राम मंदिर के मुद्दे का हल नहीं कर सके। इसका अर्थ है कि सरकार कुंभकर्ण की नींद में थी।’’ 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेशिव सेनाराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

भारतVIDEO: राम नवमी पर PM मोदी ने किया रामलला का पूजन, दिया बड़ा संदेश

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है