गोवा में झरने में दो किशोर डूबे
By भाषा | Published: April 10, 2021 06:24 PM2021-04-10T18:24:02+5:302021-04-10T18:24:02+5:30
पणजी, 10 अप्रैल गोवा में बिचोलिम के पास एक झरने में शनिवार को दो किशोर डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बिचोलिम के पुलिस निरीक्षक महेश गडेकर ने कहा कि बिहार के रहने वाले गुरुभूषण कुमार (17) और सत्येंद्र कुमार (18) गोवा में मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। दोनों पणजी से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित हरवलम जलप्रपात में तैरने गए थे, जब यह घटना शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे घटी।
गडेकर ने बताया कि दोनों को स्थानीय लोगों ने पानी में घुसने को लेकर चेतावनी दी थी लेकिन उन्होंने उनकी चेतावनी को नजरअंदाज किया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।