लाइव न्यूज़ :

नगालैंड के पास भारत-म्यांमा के पास मुठभेड़ के बाद ओएनजीसी के दो कर्मचारी छुड़ाए गए

By भाषा | Updated: April 24, 2021 10:59 IST

Open in App

गुवाहाटी, 24 अप्रैल नगालैंड में भारत-म्यांमा सीमा के पास शनिवार को मुठभेड़ के बाद ओएनजीसी के दो कर्मचारियों को छुड़ा लिया गया जबकि तीसरे व्यक्ति की तलाश जारी है। असम पुलिस प्रमुख भास्कर ज्योति महंता ने यह जानकारी दी।

असम-नगालैंड सीमा के पास शिवसागर जिले में लकवा तेल क्षेत्र से बुधवार को तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के तीन कर्मचारियों को संदिग्ध उल्फा (आई) उग्रवादियों ने अगवा कर लिया था।

महंता ने पीटीआई-भाषा से कहा, “अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास नगालैंड के मोन जिले के जंगल में मुठभेड़ हुई। ओएनजीसी के दो कर्मचारियों को वहां से छुड़ा लिया गया। तीसरे कर्मचारी की तलाश के लिए अभियान जारी है।”

उन्होंने बताया कि नगालैंड पुलिस, भारतीय सेना और अन्य अर्द्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया जिन्होंने असम पुलिस से मिली खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई की।

असम के डीजीपी ने छुड़ाए गए व्यक्तियों की पहचान मोहिनी मोहन गोगोई और अलाकेश सैकिया के तौर पर हुई है। सुरक्षा बल रितुल सैकिया की तलाश कर रहे हैं।

उन्होंने बताया, “अभियान सुबह शुरू किया गया और अब भी जारी है। वहां मौजूद टीम से ब्यौरा मिलने के बाद ही हम कुछ और बता पाएंगे।”

इस मामले में सीधे तौर पर शामिल एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उग्रवादी मुठभेड स्थल से एक एके राइफल छोड़ कर भाग गए हैं।

उन्होंने कहा, “यह साफ है कि वह उल्फा (आई) के उग्रवादी हैं। मौके से भागते वक्त वे, रितुल सैकिया को अपने साथ ले जाने में कामयाब रहे। वहां से सीमा छह-सात किलोमीटर दूर है और इसे पार करना आसान नहीं है क्योंकि यह घने जंगलों से घिरा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत