लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के दो नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 55,336 हुई

By भाषा | Updated: December 30, 2021 16:50 IST

Open in App

ईटानगर, 30 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 55,336 हो गई। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इससे एक दिन पहले राज्य में संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया था। राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 280 बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में एक मरीज के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 55,037 हो गई। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 99.46 फीसदी है। यहां 19 मरीजों का उपचार चल रहा है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर दिमोंग पाडुंग ने बताया कि टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 14,60,089 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल