अंडमान में कोविड-19 के दो नए मामले, संक्रमितों की संख्या 7,648 हुई

By भाषा | Published: October 24, 2021 09:19 AM2021-10-24T09:19:20+5:302021-10-24T09:19:20+5:30

Two new cases of Kovid-19 in Andaman, number of infected increased to 7,648 | अंडमान में कोविड-19 के दो नए मामले, संक्रमितों की संख्या 7,648 हुई

अंडमान में कोविड-19 के दो नए मामले, संक्रमितों की संख्या 7,648 हुई

पोर्ट ब्लेयर, 24 अक्टूबर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में रविवार को कोविड-19 के दो नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 7,648 हो गई। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई है।

बुलेटिन के मुताबिक नए मामलों में एक मरीज कहीं से यात्रा करके लौटा था वहीं संक्रमित मरीजों के संपर्क का पता लगाने के दौरान एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई।

केंद्रशासित प्रदेश में आठ उपचाराधीन मरीज हैं और 7,511 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 129 संक्रमितों की मौत हुई है।

बुलेटिन में कहा गया कि कोविड-19 के लिए अब तक 5.87 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है और संक्रमण दर 1.3 प्रतिशत है। केंद्रशासित प्रदेश में अब तक 2.92 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है जिनमें से 1.86 लाख लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two new cases of Kovid-19 in Andaman, number of infected increased to 7,648

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे