लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक संकटः बागी विधायकों के मुंबई में होने की जानकारी से बीजेपी का इनकार, लेकिन होटल में दिखे दो बीजेपी नेता!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2019 14:34 IST

महाराष्ट्र भाजपा ने रविवार को दावा किया कि उसे कर्नाटक के कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन के 10 असंतुष्ट विधायकों के मुम्बई में होने की कोई जानकारी नहीं है। लेकिन बीजेपी के इस बात की पोल उस वक्त खुल गई जब महाराष्ट्र बीजेपी के दो नेता उस होटल में दिखाई दिए जहां बागी विधायक ठहरे हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रसाद लाड और मोहित भारतीय को मुंबई के उसी होटल में देखा गया है जहां कांग्रेस-जेडीएस के बागी विधायक इस्तीफा देने के बाद ठहरे हुए हैं। गठबंधन के 13 विधायकों के अचानक इस्तीफा देने के बाद कुमारस्वामी सरकार संकट में आ गई।

महाराष्ट्र भाजपा ने रविवार को दावा किया कि उसे कर्नाटक के कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन के 10 असंतुष्ट विधायकों के मुम्बई में होने की कोई जानकारी नहीं है। लेकिन बीजेपी के इस बात की पोल उस वक्त खुल गई जब महाराष्ट्र बीजेपी के दो नेता उस होटल में दिखाई दिए जहां बागी विधायक ठहरे हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रसाद लाड और मोहित भारतीय को मुंबई के उसी होटल में देखा गया है जहां कांग्रेस-जेडीएस के बागी विधायक इस्तीफा देने के बाद ठहरे हुए हैं। विधायकों से मुलाकात के सवाल पर बीजेपी नेता प्रसाद लाड ने कहा कि मैं सदस्यता अभियान में व्यस्त हूं। मुझे इस बारे में सिर्फ मीडिया के जरिए जानकारी मिली है।

कर्नाटक की सत्तारूढ़ जद(एस)-कांग्रेस सरकार शनिवार को गठबंधन के 13 विधायकों के अचानक इस्तीफा देने के बाद संकट में आ गई। इन विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपा है। उनसे जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस्तीफा देने के बाद ये 10 विधायक एक चार्टर्ड विमान से शनिवार रात मुम्बई पहुंचे, जहां वे एक होटल में हैं।

महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने इस पूरे मामले पर सवाल किए जाने पर कहा, ‘‘ हमें कर्नाटक के विधायकों के मुम्बई में होने की कोई जानकारी नहीं है। हमारा इस घटनाक्रम से कोई लेना-देना नहीं है।’’ जद(एस) के बागी विधायक एएच विश्वनाथ ने शनिवार को पत्रकारों से कहा था, ‘‘ कांग्रेस और जद(एस) के 14 विधायकों ने इस्तीफा दिया है।’’ 

बहरहाल, कर्नाटक विधानसभा सचिवालय से जुड़े सूत्रों का हालांकि कहना है कि 13 विधायकों ने ही अपने दस्तावेज जमा कराए हैं। इनके इस्तीफा देने से पहले कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन के 118 विधायक थे। इसमें स्पीकर के अलावा कांग्रेस के 78, जद(एस) के 37, बसपा का एक और दो निर्दलीय विधायक शामिल हैं। वहीं भाजपा के कर्नाटक सदन में 105 विधायक हैं।

टॅग्स :कर्नाटकमहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जनता दल (सेकुलर)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी