लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के बांकुरा में दो मालगाड़ियों की टक्कर, 12 डिब्बे पटरी से उतरे, रेल परिचालन बाधित होने से 14 ट्रेनें हुई रद्द

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 25, 2023 10:34 IST

पश्चिम बंगाल के बांकुरा में ओंडाग्राम रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। यह हादसा तब हुई जब अपने ट्रैक पर गुजर रही एक मालगाड़ी मेन लाइन के बजाय लूप लाइन में घुस गई और उस ट्रैक पर खड़ी दूसरी मालगाड़ी से टकरा गई।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के बांकुरा में ओंडाग्राम रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्करएक मालगाड़ी मेन लाइन के बजाय लूप लाइन में घुस गई और ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गईहादसे के कारण 14 ट्रेनें रद्द की गईं, 3 का मार्ग बदला गया और 2 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है है

कोलकाता:पश्चिम बंगाल के बांकुरा में रविवार की सुबह 4 बजे ओंडाग्राम रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अपने ट्रैक पर गुजर रही एक मालगाड़ी मेन लाइन के बजाय लूप लाइन में घुस गई और उस ट्रैक पर खड़ी दूसरी मालगाड़ी से टकरा गई।

दोनों मालगाड़ियों के बीच यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 12 डिब्बे पटरियों से उततर गये हैं। वहीं घटना में मालगाड़ी का लोको पायलट भी घायल हो गया है। हादसे के बाद पटरियों के क्षतिग्रस्त होने के कारण खड़गपुर-बांकुरा-आद्रा लाइन पर रेल परिचालन फौरी तौर पर रोक दिया गया है।

हादसे के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे के सीपीआरओ आदित्य कुमार चौधरी ने घटना के संबंध में कहा, "एक मालगाड़ी लूप लाइन में खड़ी थी और दूसरी ट्रेन को सिग्नल पर रुकना था, लेकिन वह लाल सिग्नल से आगे निकल गई। जिसके कारण दोनों मालगाड़ियों में टक्कर हो गई और वो पटरी से उतर गईं। फिलहाल उस रूट पर रेल यात्रा थम गई है।"

सीपीआरओ आदित्य चौधरी ने आगे बताया कि मौके पर मौजूद रेलवे अधिकारी रेल परिचालन की बहाली का काम कर रहे थे, जो सुबह लगभग 7:30 बजे पूरा हुआ और पहली ट्रेन लगभग 8.30 बजे दुर्घटना स्थल से हटा दी गई है। हादसे के कारण अभी तक 14 ट्रेनें रद्द की गईं, 3 का मार्ग बदला गया और 2 को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। 

टॅग्स :रेल हादसापश्चिम बंगालRailway Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

ज़रा हटकेबिहार के किशनगंज जिले में परिजनों ने बेटे को मृत मानकर किया अंतिम संस्कार, वह युवक कुछ दिन बाद लौटा घर

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव