लाइव न्यूज़ :

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत

By भाषा | Updated: December 3, 2021 20:10 IST

Open in App

जींद, तीन दिसंबर जींद जिले में करसिंधु गांव के निकट एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक एक ही परिवार से थे और आपस में भाई थे। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद वाहन चालक ट्रैक्टर-ट्राली मौके पर छोड़कर फरार हो गया। उचाना थाने की पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गांव छात्तर निवासी चिराग (20) अपने चचेरे भाई रोबिन (19) को बाइक से लेकर बृहस्पतिवार रात गांव से उचाना रेलवे स्टेशन जा रहा था। पुलिस के अनुसार गांव करसिंधु के निकट एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि राहगीरों ने दोनों को उचाना अस्पताल पहंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौक पर पहुंची उचाना थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि परिवार की शिकायत पर फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

भारतएहसान नहीं, महिलाओं का ये हक है!

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO