लाइव न्यूज़ :

अमृतसर से जयनगर जा रही शहीद एक्सप्रेस के दो डिब्बे लखनऊ में पटरी से उतरे, कोई हताहत नही

By भाषा | Updated: January 18, 2021 09:36 IST

Open in App

लखनऊ, 18 जनवरी अमृतसर से जयनगर जा रही ट्रेन संख्या 4674 शहीद एक्सप्रेस के दो डिब्बे लखनऊ में पटरी से उतर गए, हालांकि घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगतोष शुक्ला ने बताया, ‘‘सोमवार सुबह करीब आठ बजे शहीद एक्सप्रेस जैसे ही चारबाग के प्लेटफॉर्म से आगे बढ़ी, उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गये। हालांकि, हादसे में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ।’’

उन्होंने बताया कि इन दोनों डिब्बों के यात्रियों को दूसरे डिब्बों में भेज कर जल्द ही ट्रेन रवाना कर दी जाएगी।

रेलवे सूत्रों के अनुसार ट्रेन के दोनों डिब्बों के पटरी से उतरते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गयी लेकिन रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत स्थिति को संभाल लिया। हादसा चूंकि चारबाग रेलवे स्टेशन पर ही हुआ था इसलिए मामले को तुरंत संभाल लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे