लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में दो कुलपतियों ने इस्तीफा दिया, एबीवीपी ने सरकारी हस्तक्षेप का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: February 28, 2021 18:16 IST

Open in App

मुंबई, 28 फरवरी महाराष्ट्र में दो विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले अचानक ही पद से इस्तीफा दे दिया। दोनों कुलपति (वीसी) ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को त्यागपत्र सौंप दिया है।

सूत्रों का कहना है कि दोनों कुलपति ने अपने इस निर्णय के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। हालांकि, भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के ‘‘राजनीतिक हस्तक्षेप’’ के चलते दोनों कुलपतियों ने इस्तीफा दिया।

कुलपतियों के इस्तीफे को लेकर नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है और राज्यपाल को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल कोश्यारी ने प्रदीप पाटिल और वेदाला राम शास्त्री का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पाटिल जलगांव के कवयित्री बहिणाबाई चौधरी नॉर्थ महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी के कुलपति थे जबकि शास्त्री रायगढ़ जिले के डॉ बाबासाहेब आंबेडकर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति थे।

एबीवीपी ने एक बयान में आरोप लगाया, ‘‘ एबीवीपी मानता है कि लगातार राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते ये इस्तीफे हुए, जोकि कुलपतियों के अधिकार और स्वायत्तता को कम करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा