लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में अबतक कोरोना वायरस के दो मामले, मंत्री ने कहा-कोविड-19 रोगियों के लिए 70 बिस्तरों का इंतजाम

By भाषा | Updated: April 19, 2020 11:38 IST

पहले ही कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर त्रिपुरा के एक सरकारी अस्पताल में कुछ नर्सों द्वारा मास्क और अन्य सुरक्षात्मक उपकरणों की कमी की शिकायत किये जाने के बाद त्रिपुरा सरकार ने आवश्यक सेवा प्रबंधन अधिनियम (एस्मा) लागू कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देत्रिपुरा सरकार ने दो अस्पतालों में कोविड-19 के रोगियों के लिए 70 बिस्तर तैयार किये हैं त्रिपुरा में अब तक कोविड-19 के दो मामलों की पुष्टि हुई है।

अगरतला: त्रिपुरा सरकार के मंत्री रतन लाल नाथ ने बताया कि राज्य सरकार ने यहां दो अस्पतालों में कोविड-19 के रोगियों के लिए 70 बिस्तर तैयार किये हैं और इस महामारी से निपटने के प्रयासों को लगातार बढ़ाया जाएगा। त्रिपुरा में अब तक कोविड-19 के दो मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से एक रोगी स्वस्थ हो चुका है।

राज्य के कानून मंत्री और कैबिनेट प्रवक्ता रतन लाल नाथ ने कहा, ‘‘हमने अगरतला में 70 रोगियों के लिए बिस्तरों का इंतजाम किया है। हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते।’’

उन्होंने बताया कि यहां इंदिरा गांधी मेडिकल (आईजीएम) अस्पताल के नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान (एनटीआई) में 30 बिस्तरों का कोविड-19 स्वास्थ्य केंद्र तैयार किया गया है, वहीं अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज (एजीएमसी) में सुविधाओं को उन्नत कर संदिग्ध और संक्रमित रोगियों के लिए विशेष रूप से 40 बिस्तर तैयार किये गये हैं। नाथ ने बताया कि राज्य में अब एक मात्र रोगी का इलाज चल रहा है जो त्रिपुरा राज्य राइफल का जवान है और उसकी हालत स्थिर है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसत्रिपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

क्राइम अलर्टदो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

भारतदेहरादून में हमले से त्रिपुरा के छात्र की मौत, नस्लीय हमले का आरोप; त्रिपुरा लाया गया शव

विश्वछात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत और दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद भारत के साथ तनाव?, बांग्लादेश ने नयी दिल्ली और त्रिपुरा में वीजा सेवाएं निलंबित कीं

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं