लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ के दो जवानों पर बांग्लादेशी नागरिकों ने किया हमला, रुपये, मोबाइल और बंदूक लूट कर फरार, एक घायल

By भाषा | Updated: January 9, 2020 14:00 IST

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी देश का एक अन्य समूह मेघालय के एक व्यक्ति के घर में घुस गया और रुपये, मोबाइल फोन और बंदूक लूट कर फरार हो गया। घर का मुखिया इस वारदात में घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक लकादर सियेम ने कहा कि यह घटना मध्यरात्रि में अमदोह और रोंगतिला में हुई।सियेम ने बताया कि छीने गए हथियार जंगल के निकट से बरामद हुए।

संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों ने मेघालय में एक सीमा चौकी को निशाना बनाते हुए बीएसएफ के दो जवानों पर हमला किया और उनके हथियार छीन लिए। इसमें एक जवान घायल हो गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी देश का एक अन्य समूह मेघालय के एक व्यक्ति के घर में घुस गया और रुपये, मोबाइल फोन और बंदूक लूट कर फरार हो गया। घर का मुखिया इस वारदात में घायल हो गए। पश्चिम जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक लकादर सियेम ने कहा कि यह घटना मध्यरात्रि में अमदोह और रोंगतिला में हुई, जो कि भारत-बांग्लादेश सीमा से पांच किलोमीटर दूर है।

उन्होंने बताया, ‘‘ 10-15 बांग्लादेशी नागरिकों के एक समूह ने कथित तौर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो कर्मियों को रोंगतिला सीमा चौकी (बीओपी) के निकट घेर लिया, उनके हथियार छीन लिए और उनमें से एक को घायल कर दिया।’’ सियेम ने बताया कि छीने गए हथियार जंगल के निकट से बरामद हुए।

इस घटना से पहले एक अन्य बांग्लादेशी समूह अमदोह गांव के प्रताप बारेह के घर में घुस गया। यह गांव रोंगतिला बीओपी के निकट पड़ता है। वह समूह घर से रुपये, मोबाइल फोन और हथियार लूटकर और एक व्यक्ति को घायल कर फरार हो गया।

बारेह और बीएसएफ जवान को दौकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। मेघालय के शिक्षा मंत्री लंखमेन रेम्बुई ने भी इस घटना की निंदा की है। वह यहां के स्थानीय विधायक हैं।

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलमोदी सरकारमेघालयबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए