लाइव न्यूज़ :

ट्विटर ने जम्मू कश्मीर को बताया चीन का हिस्सा, तो सोशल मीडिया पर लोगों ने मोदी सरकार से की शिकायत

By अनुराग आनंद | Updated: October 19, 2020 16:47 IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने एक बार फिर से लोकेशन को लेकर गलती कर दी है। ट्विटर ने जम्मू-कश्मीर को चीन का हिस्सा बता दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर द्वारा जम्मू कश्मीर को चीन की हिस्सा बताए जाने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।नितिन गोखले ने स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इस बात की शिकायत भारत सरकार के संबंधित मंत्रालय से की है।

नई दिल्ली:सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान जम्मू कश्मीर को चीन का हिस्सा बता रहा था। ट्विटर के इस बड़ी गलती के खिलाफ भारतीय लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा। 

इसके बाद इस मामले को लेकर लोगों ने ट्वीट करके ही इस बारे में नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री जयशंकर प्रसाद से शिकायत की है। लोगों ने नरेंद्र मोदी सरकार से इस गलती को लेकर ट्विटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आसान भाषा में समझें कि क्या है पूरा मामला-

दरअसल, सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले लोगों की शिकायत है कि ट्विटर के हॉल ऑफ फेम फीचर में लेह सिलेक्ट करने पर लोकेशन में, 'जम्मू-कश्मीर, पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना' दिखा रहा है।

इस संबंध में एक पत्रकार नितिन गोखले ने भी ट्वीट कर जानकारी साझा करते हुए बताया कि एक बार नहीं जब दोबारा ट्विटर के इस फीचर को टेस्ट किया तो फिर वह लोकेशन 'जम्मू-कश्मीर, पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना' ही दिखा रहा है। इसके बाद गोखले ने स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इस बात की शिकायत भारत सरकार के संबंधित मंत्रालय से की है।   इस मामले में ट्विटर ने क्या कहा है?

बता दें कि इस मामले में  ट्विटर ने कहा है कि हमें इस तकनीकी खामी की जानकारी रविवार को मिली। हम इसकी संवेदनशीलता को समझते हैं और उनका सम्मान करते हैं। जियोटैग (लोकेशन) की खामी को हमारी टीम ने तुरंत दूर कर दिया है, हालांकि इस गलती के लिए ट्विटर ने माफी नहीं मांगी है।

ट्विटर की यह गलती तब पकड़ में आई जब लद्दाख की राजधानी लेह स्थित वॉर मेमोरियल पर आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण कुछ पत्रकारों ने ट्विटर पर लाइव की। लाइव प्रसारण के दौरान ही ट्विटर की यह गलती पकड़ी गई।  

टॅग्स :ट्विटरपत्रकारसोशल मीडियाजम्मू कश्मीरलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां