लाइव न्यूज़ :

'इस संघर्ष में, सत्य मेरा अस्त्र है और सत्य ही मेरा आसरा,' कोर्ट से जमानत मिलने के बाद राहुल गांधी ने किया ट्वीट

By रुस्तम राणा | Updated: April 3, 2023 17:34 IST

राहुल गांधी ने हिन्दी में ट्वीट किया, "यह 'मित्रकाल' के खिलाफ, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इस संघर्ष में, सत्य मेरा हथियार है, और सत्य ही मेरा आसरा!"

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने हिन्दी में ट्वीट किया, यह 'मित्रकाल' के खिलाफ, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई हैआगे लिखा- इस संघर्ष में, सत्य मेरा हथियार है, और सत्य ही मेरा आसराकांग्रेस नेता को मानहानि केस में सोमवार को सूरत की सत्र अदालत से जमानत मिल गई

नई दिल्ली:कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि के मामले में सोमवार को सूरत की सत्र अदालत से जमानत मिल गई। जमानत मिलने के बाद कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर यह कहा कि इस संघर्ष में सत्य ही उनका हथियार है।

राहुल गांधी ने हिन्दी में ट्वीट किया, "यह 'मित्रकाल' के खिलाफ, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इस संघर्ष में, सत्य मेरा हथियार है, और सत्य ही मेरा आसरा!" यहां मित्रकाल से उनका आशय पीएम मोदी और क्रोनी कैपिटलिस्टों के बीच मित्रता से है। कांग्रेस यह आरोप लगाती रही है कि मोदी सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि केस में जमानत देने के साथ-साथ कोर्ट ने उनकी दो साल की जेल की सजा पर तब तक के लिए रोक लगा दी गई जब तक कि अदालत सूरत के सीजेएम कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली उनकी अपील पर फैसला नहीं ले लेती है।

मामले में अब अगली सुनवाई 13 अप्रैल को है। गांधी को दी गई दो साल की जेल की सजा के कारण संसद से उनकी सदस्यता को भी अयोग्य ठहरा दिया गया है। इसके अलावा दिल्ली में सरकार द्वारा आवंटित लुटियन बंगले को उनसे खाली करने को कहा गया है। 

गौरतलब है कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने अपने एक भाषण में मोदी सरनेम पर निशाना साधते हुए कहा था, "सभी चोरों का एक ही उपनाम मोदी कैसे होता है?" इसे अन्य पिछड़ा वर्ग के अपमान के रूप में देखा गया, जो उस उपनाम को साझा करते हैं, और भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने उनके खिलाफ पुलिस मामला दर्ज किया। 

इस मामले में कोर्ट ने उन्हें 23 मार्च को 2 साल की सजा सुनाई थी। साथ ही उनकी सजा पर एक माह तक रोक भी लगा दी थी ताकि कांग्रेस नेता इस फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती दे सके। सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के आधार पर लोकसभा स्पीकर ने उन्हें अयोग्य करार दिया था। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसट्विटरकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी