लाइव न्यूज़ :

मप्र के दमोह में ट्रक सड़क किनारे मकान में घुसा, चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 9, 2021 10:54 IST

Open in App

दमोह (मप्र), नौ अक्टूबर मध्य प्रदेश के दमोह में शुक्रवार रात एक ट्रक के सड़क किनारे मकान में घुस जाने से तीन भाई-बहन सहित चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक डी आर तेनिवार ने शनिवार को बताया कि घटना शुक्रवार रात11 बजे बटियागढ़-हटा रोड पर आजनी टपरिया गांव में हुई। परिवार के सदस्य सड़क किनारे बने अपने कच्चे मकान में सो रहे थे तभी एक ट्रक मकान में घुस गया। हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां आकाश अहिरवार (18), उसके भाई ओंकार (14) और बहन मनीषा (16) की मौत हो गई। जबकि बच्चों के माता पिता का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

उन्होंने कहा कि हादसे में एक अन्य व्यक्ति पुरुषोत्तम साहू की भी मौत हो गई । यह व्यक्ति ट्रक में यात्रा कर रहा था। हादसे में बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया । पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल