लाइव न्यूज़ :

छेड़छाड़ से परेशान नाबालिग लड़की ने खुद को आग लगाई, हालत गंभीर

By भाषा | Updated: March 30, 2021 15:33 IST

Open in App

हमीरपुर (उत्तर प्रदेश), 30 मार्च हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में कथित रूप से छेड़छाड़ से परेशान 15 वर्षीय एक लड़की ने मंगलवार को खुद को आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे 15 साल की एक लड़की ने अपने घर में खुद पर केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है।

एसपी ने बताया कि सोमवार दोपहर लड़की के परिजनों द्वारा एक 16 साल के लड़के की पिटाई किये जाने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। उस समय लड़की के परिजनों ने लड़के पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर पिटाई करने की बात बताई थी, लेकिन तहरीर देने से मना कर दिया था।

उन्होंने कहा कि लड़की के परिजनों की तहरीर के आधार पर अब आगे की कार्यवाही की जाएगी।

वहीं, लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़का अक्सर उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। सोमवार को भी उसने ऐसा ही किया था। तब मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी लड़के को समझा-बुझाकर छोड़ दिया था। बार-बार की जा रही छेड़छाड़ से परेशान होकर लड़की ने आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत