लाइव न्यूज़ :

रेप की शिकायत दर्ज कराने वाली महिला के साथ विधायक ने की शादी

By भाषा | Updated: June 11, 2019 07:56 IST

गत 20 मई को अगरतला महिला थाना में शिकायत दर्ज कराते हुये आरोप लगाया कि विधायक ने उसके साथ बलात्कार किया और शादी न करके उसे धोखा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने अपनी शिकायत में दावा किया कि आईपीएफटी के रीमावैली से विधायक के साथ सामाजिक रूप से जुड़ गई। महिला का दावा था कि विधायक ने उसके साथ अंतरंग संबंध बनाए पर बाद में शादी करने से मुकर गया।

पुरा में सत्तारूढ़ भाजपा नीत गठबंधन में सहयोगी आईपीएफटी के विधायक धनंजय ने अपने खिलाफ बलात्कार और धोखा देने की शिकायत करने वाली महिला से शादी कर ली है। उन्होंने त्रिपुरा में सोमवार को संवादाताओं से कहा, ‘‘हां, मैंने अगरतला के चतुरदास देवता मंदिर में महिला से शादी कर ली है।’’

इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के विधायक धनंजय के वकील अमित देबबर्मा ने कहा कि विधायक का विवाह रविवार को चतुरदास देवता मंदिर में संपन्न हुआ। देबबर्मा ने कहा कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है और अब वे एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करायेंगे।

नवविवाहिता ढलाई जिले के गंडाचेरा में प्रसन्नतापूर्वक रह रही है। विवाह प्रमाण पत्र हासिल करने के लिये मंगलवार को शादी के कागजात संबंधित प्राधिकारी को सौंप दिये जायेंगे। इस महिला ने गत 20 मई को अगरतला महिला थाना में शिकायत दर्ज कराते हुये आरोप लगाया कि विधायक ने उसके साथ बलात्कार किया और शादी न करके उसे धोखा दिया है।

महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया कि आईपीएफटी के रीमावैली से विधायक के साथ सामाजिक रूप से जुड़ गई। महिला का दावा था कि विधायक ने उसके साथ अंतरंग संबंध बनाए पर बाद में शादी करने से मुकर गया। विधायक पर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला र्ज कर लिया गया था। त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने एक जून को विधायक की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। 

टॅग्स :त्रिपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

क्राइम अलर्टदो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

भारतदेहरादून में हमले से त्रिपुरा के छात्र की मौत, नस्लीय हमले का आरोप; त्रिपुरा लाया गया शव

विश्वछात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत और दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद भारत के साथ तनाव?, बांग्लादेश ने नयी दिल्ली और त्रिपुरा में वीजा सेवाएं निलंबित कीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है