लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा पूर्व सीट पर चुनाव टला, 23 अप्रैल को होगा मतदान

By भाषा | Updated: April 17, 2019 06:18 IST

निर्वाचन आयोग ने त्रिपुरा (पूर्व) लोकसभा क्षेत्र में खराब कानून व्यवस्था के कारण 18 अप्रैल को होने वाला मतदान मंगलवार को टालने की घोषणा की है और कहा कि यहां अब 23 अप्रैल को चुनाव कराये जायेंगे

Open in App

निर्वाचन आयोग ने त्रिपुरा (पूर्व) लोकसभा क्षेत्र में खराब कानून व्यवस्था के कारण 18 अप्रैल को होने वाला मतदान मंगलवार को टालने की घोषणा की है और कहा कि यहां अब 23 अप्रैल को चुनाव कराये जायेंगे । आयोग ने बताया कि वहां कानून व्यवस्था निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के अनुकूल नहीं है ।

त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और विशेष पुलिस प्रर्यवेक्षक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए चुनाव आयोग ने कहा, ‘‘वहां जिस प्रकार की कानून व्यवस्था है ....वह निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के अनुकूल नहीं है ।’’ आयोग ने कहा कि रिटर्निंग अधिकारी को आशंका है कि ‘‘असामाजिक तत्व’’ क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया बाधित कर सकते हैं।  

स्थिति और खुफिया रिपोर्ट के मद्देनजर उन्होंने अतिरिक्त केंद्रीय पुलिस बल की मांग की है । आयोग ने बताया कि अब वहां चुनाव 23 अप्रैल को कराया जाएगा, तबतक क्षेत्र में कानून व्यवस्था में सुधार होगा और निष्पक्ष चुनाव कराने के अनुकूल हो जाएगा 

टॅग्स :लोकसभा चुनावत्रिपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

क्राइम अलर्टदो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

भारतदेहरादून में हमले से त्रिपुरा के छात्र की मौत, नस्लीय हमले का आरोप; त्रिपुरा लाया गया शव

विश्वछात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत और दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद भारत के साथ तनाव?, बांग्लादेश ने नयी दिल्ली और त्रिपुरा में वीजा सेवाएं निलंबित कीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो