लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, कांग्रेस ने दर्ज कराई प्राथमिकी

By भाषा | Updated: November 18, 2019 04:13 IST

Open in App
ठळक मुद्देबीजेवाईएम के कार्यकर्ताओं पर यहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंकने का आरोप लगाया।कांग्रेस ने भी पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंके हैं।

 त्रिपुरा में विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा की छात्र इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के कार्यकर्ताओं पर यहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंकने का आरोप लगाया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस समिति (टीपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष गोपाल रॉय ने कहा कि बीजेवाईएम कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रैली निकाली और कांग्रेस भवन के सामने राहुल गांधी का पुतला फूंका।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने घटना को लेकर प्रदेश बीजेवाईएम नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। रॉय ने रविवार को यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हम राज्य का राजनीतिक माहौल बिगाड़ने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा के इस कृत्य की निंदा करते हैं। हमने तीन बीजेवाईएम नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है और उनके गिरफ्तार होने तक हम अपना आंदोलन तेज करेंगे।’’

पुलिस ने बताया कि बीजेवाईएम प्रदेश अध्यक्ष टिंकू रॉय, सचिव विक्की प्रसाद और उपाध्यक्ष जॉयनल दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है तथा मामले की जांच की जा रही है।

प्राथमिकी पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नबेंदु भट्टाचार्य ने कहा कि कांग्रेस इस घटना को मुद्दा बना रही है क्योंकि उनके पास राज्य में कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘पुतला कांग्रेस भवन के सामने नहीं जलाया गया। यह प्रधान डाक घर के समीप किया गया। कांग्रेस ने भी पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंके हैं।’’ 

टॅग्स :त्रिपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

क्राइम अलर्टदो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

भारतदेहरादून में हमले से त्रिपुरा के छात्र की मौत, नस्लीय हमले का आरोप; त्रिपुरा लाया गया शव

विश्वछात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत और दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद भारत के साथ तनाव?, बांग्लादेश ने नयी दिल्ली और त्रिपुरा में वीजा सेवाएं निलंबित कीं

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया