लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा: भाजपा ने ग्राम पंचायत के चुनाव में 85 सीटे निर्विरोध जीतीं, विपक्ष ने लगाया धमकाने का आरोप

By भाषा | Updated: July 14, 2019 05:40 IST

विपक्षी माकपा और कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उनके उम्मीदवारों को भाजपा समर्थित गुंडों ने धमकी दी है और उनपर हमला किया है।

Open in App

अगरतला, 13 जुलाईः भाजपा द्वारा विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को धमकी देने के आरोपों के बीच भगवा पार्टी ने त्रिपुरा के पंचायत चुनाव में 85 फीसद सीटें निर्विरोध जीत ली हैं । राज्य में पंचायत चुनाव के लिए 27 जुलाई को मतदान है। राज्य चुनाव आयोग के सचिव प्रसेनजीत भट्टाचार्य ने शनिवार को कहा, ‘‘ ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों की कुल 6646 सीटों में से भाजपा ने 5,652 सीटें निर्विरोध जीत ली है।’’

उन्होंने कहा कि अब ग्राम पंचायतों की 850 , पंचायत समितियों की 85 और जिला परिषदों की 80 सीटों के लिए मतदान होगा। त्रिपुरा में 591 ग्राम पंचायतों में 6111 सीटें, 35 पंचायत समितियों में 419 और आठ जिला परिषदों में 116 सीटें हैं। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 11 जुलाई है और मतगणना 31 जुलाई को होगी।

विपक्षी माकपा और कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उनके उम्मीदवारों को भाजपा समर्थित गुंडों ने धमकी दी है और उनपर हमला किया है। भाजपा ने इन आरोप को खारिज किया है। पार्टीके प्रवक्ता नवेंदु भट्टाचार्य ने कहा कि इन दोनों विपक्षी दलों के उम्मीदवारों ने पर्चा ही नहीं भरा क्योंकि वे अपना जनाधार गंवा बैठे हैं।

टॅग्स :त्रिपुराभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

क्राइम अलर्टदो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

भारतदेहरादून में हमले से त्रिपुरा के छात्र की मौत, नस्लीय हमले का आरोप; त्रिपुरा लाया गया शव

विश्वछात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत और दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद भारत के साथ तनाव?, बांग्लादेश ने नयी दिल्ली और त्रिपुरा में वीजा सेवाएं निलंबित कीं

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं