लाइव न्यूज़ :

मुर्शिदाबाद में तिहरे हत्याकांड ने राजनीतिक रंग लिया, राज्यपाल ने राज्य सरकार को घेरा

By भाषा | Updated: October 11, 2019 05:56 IST

भाजपा तथा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इस मामले में ममता बनर्जी सरकार को घेरा, वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दावा किया कि शिक्षक आरएसएस से जुड़े थे।

Open in App
ठळक मुद्देमुर्शिदाबाद में एक स्कूल शिक्षक और उसकी पत्नी तथा पुत्र की जघन्य हत्या के मामले ने बृहस्पतिवार को राजनीतिक रंग ले लिया। राज्य सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया।’’

मुर्शिदाबाद में एक स्कूल शिक्षक और उसकी पत्नी तथा पुत्र की जघन्य हत्या के मामले ने बृहस्पतिवार को राजनीतिक रंग ले लिया। भाजपा तथा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इस मामले में ममता बनर्जी सरकार को घेरा, वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दावा किया कि शिक्षक आरएसएस से जुड़े थे। धनखड़ ने कहा कि यह घटना मानवता के लिए शर्मसार करने वाली है। उन्होंने राज्य सरकार को जवाबदेही नहीं होने के लिए जिम्मेदार ठहराया। राज्यपाल ने पीटीआई से कहा कि उन्होंने राज्य सरकार से घटना पर तत्काल रिपोर्ट देने को कहा है। राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार करते हुए धनखड़ पर चुनिंदा तरीके से बोलने का आरोप लगाया और कहा कि वह जिस तरह से बात कह रहे हैं, किसी राज्यपाल को शोभा नहीं देता। राज्यपाल ने कहा, ‘‘घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। एक शिक्षक, उसकी गर्भवती पत्नी तथा बेटे की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गयी। राज्य सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया।’’ पैतीस वर्षीय शिक्षक बंधु प्रकाश पाल, उनकी गर्भवती पत्नी ब्यूटी और आठ वर्षीय बेटे आंगन के शव मंगलवार को मुर्शिदाबाद के जियागंज में उनके घर में रक्तरंजित अवस्था में मिले थे। उस समय दुर्गा पूजा चल रही थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यहां कहा कि अज्ञात उपद्रवियों ने तीनों की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार उसे एक डायरी का पन्ना मिला है जिसमें दंपती के बीच तनावपूर्ण रिश्तों की बात सामने आ रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘जांच जारी है। हम हर कोण से जांच कर रहे हैं। लेकिन हमें इस तरह का कोई साक्ष्य नहीं मिला है कि वह किसी संगठन या राजनीतिक दल के सदस्य या समर्थक थे या नहीं।’’ राज्यपाल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तापस रॉय ने धनखड़ पर राज्य में हिंसा की घटनाओं पर चुनिंदा तरीके से बयान देने का आरोप लगाया। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया, ‘‘इससे ज्यादा जघन्य क्या हो सकता है? संघ के कार्यकर्ता बंधु प्रकाश पाल, उनकी गर्भवती पत्नी तथा उनके आठ वर्षीय पुत्र की मुर्शिदाबाद में नृशंस तरीके से हत्या कर दी गयी। किसी राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति को अच्छा कैसे माना जा सकता है जब आम आदमी की जान सुरक्षित नहीं है? दीदी आपके शासन में क्या हो रहा है।’’ विजयवर्गीय पश्चिम बंगाल के पार्टी मामलों के प्रभारी भी हैं। धनखड़ ने कहा, ‘‘मैं मुर्शिदाबाद जिले में एक स्कूल शिक्षक, उनकी पत्नी और उनके बेटे की अमानवीय , नृशंस हत्या से दुखी और स्तब्ध हूं। यह राज्य की स्थिति और पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था का हाल बयां करती है।’’ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट करके घर का वीडियो साझा किया जिसमें फर्श पर खून के धब्बे देखे जा सकते हैं। पात्रा ने ट्वीट किया, ‘‘चेतावनी : नृशंस वीडियो। इसने मेरी अंतरात्मा को झकझोर दिया है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में संघ कार्यकर्ता बंधु प्रकाश पाल, उनकी आठ माह की गर्भवती पत्नी और बच्चे की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गयी। उदारवादियों की तरफ से एक भी शब्द नहीं आया। 59 उदारवादियों ने ममता को एक भी पत्र नहीं लिखा।’’ गौरतलब है कि देशभर के 49 जानेमाने लोगों ने जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर देश में भीड़हत्या की घटनाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। भाषा वैभव माधव माधव

टॅग्स :त्रिपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

क्राइम अलर्टदो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

भारतदेहरादून में हमले से त्रिपुरा के छात्र की मौत, नस्लीय हमले का आरोप; त्रिपुरा लाया गया शव

विश्वछात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत और दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद भारत के साथ तनाव?, बांग्लादेश ने नयी दिल्ली और त्रिपुरा में वीजा सेवाएं निलंबित कीं

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos