लाइव न्यूज़ :

अधिकारियों की बदली: केन्द्र सरकार ने की विभिन्न विभागों में 30 नये संयुक्त सचिवों की नियुक्ति

By भाषा | Updated: September 10, 2018 23:23 IST

केन्द्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों पीयूष गोयल और निधि खरे को गृह मंत्रालय में पांच साल के लिये संयुक्त सचिव बनाया गया है। 

Open in App

नई दिल्ली, 10 सितंबरः केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों में करीब 30 नये संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर सोमवार को हुये बड़े बदलाव के तहत ये नियुक्तियां हुईं हैं। केन्द्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों पीयूष गोयल और निधि खरे को गृह मंत्रालय में पांच साल के लिये संयुक्त सचिव बनाया गया है। 

इसके साथ ही निधि मणि त्रिपाठी को वाणिज्य विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है जबकि आनंद मोहन बजाज को आर्थिक मामले विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। मनदीप भंडारी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारी वी. विद्यापति को कैबिनेट सचिवालय से ज्ञानेष भारती के स्थान पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। भारती अब कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव होंगी।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सदानंद वसंत दते को न्याय विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में महानिरीक्षक (संचालन) हैं। एम सी जौहरी और प्रियांक भारती को क्रमश: नीति आयोग और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। गुजरात कैडर के भारतीय वन सेवा अधिकारी भबनी प्रसाद पति और विष्मिता तेज को कोयला मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। 

अभिलक्ष लेखी और अतीश चंद्र को कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। दूसरी तरफ इसी मंत्रालय में संयुक्त सचिव पबन के बोरठाकुर को वाणिज्य विभाग के तहत आने वाले कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारी पार्थ सार्थी सेनशर्मा को उर्वरक विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। आर के खंडेलवाल को दूरसंचार विभाग में उप महानिदेशक और एस. जगन्नाथ को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

सुकृति लेखी और मनदीप भंडारी को क्रमश: भारी उद्योग विभाग और स्वासथ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। राजीव शर्मा को नेटग्रिड में वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पांच साल के लिये की गई है। नीलम सांघी अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में अतिरिक्त केन्दीय भविष्य निधि आयुक्त होंगे जबकि विजयलक्ष्मी बिदारी को कर्मचारी चयन आयोग, बेंगलूरू में क्षेत्रीय निदेशक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। 

 

टॅग्स :मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया