लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के कारण रूस में गगनयान के भावी अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग स्थगित

By भाषा | Updated: April 6, 2020 19:06 IST

भारत के पहले मानव सहित अंतरिक्ष मिशन गगनयान को करीब 2022 तक अमली जामा पहनाए जाने की योजना है। 

Open in App
ठळक मुद्दे कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए पिछले हफ्ते से केंद्र को बंद कर दियया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 महीने से अधिक समय तक चलेगा लेकिन कुछ परिस्थितियों में इसे तीन महीने और बढ़ाया जा सकता है।

नयी दिल्ली: रूस में गगनयान के चार भावी अंतरिक्ष यात्रियों का प्रशिक्षण फिलहाल स्थगित कर दिया गया है क्योंकि जिस स्थान पर प्रशिक्षण होने वाला था उसे कोरोना वायरस के फैलने को देखते हुए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यह जानकारी सोमवार को सूत्रों ने दी।

अंतरिक्ष में भारत के मानव मिशन के लिए चुने गए भारतीय वायुसेना के चार टेस्ट पायलटों का प्रशिक्षण मॉस्को के नजदीक यू. ए. गैगरिन रिसर्च एंड टेस्ट कॉस्मोनॉट ट्रेनिंग सेंटर में फरवरी से चल रहा था। सूत्रों ने बताया कि बहरहाल, कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए पिछले हफ्ते से केंद्र को बंद कर दियया गया है। एक सूत्र ने बताया, ‘‘हमारे (भावी) अंतिरक्ष यात्री ठीक हैं। फिलहाल वे हॉस्टल में हैं। हमें बताया गया है कि महीने के अंत तक केंद्र खुलेगा।’’

यह पूछने पर कि करीब चार हफ्ते तक प्रशिक्षण रोके जाने से क्या प्रशिक्षण कार्यक्रम पर असर पड़ेगा तो सूत्रों ने कहा कि हालांकि प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 महीने से अधिक समय तक चलेगा लेकिन कुछ परिस्थितियों में इसे तीन महीने और बढ़ाया जा सकता है। भारत के पहले मानव सहित अंतरिक्ष मिशन गगनयान को करीब 2022 तक अमली जामा पहनाए जाने की योजना है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया