लाइव न्यूज़ :

TOP NEWS- जेएनयू में हिंसा, देश-विदेश में प्रदर्शन, दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान, 11 को मतगणना

By भाषा | Updated: January 6, 2020 19:09 IST

पाकिस्तान में गुरुद्वारा ननकाना साहिब में हाल ही में हुई तोड़फोड़ के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उस पर कठोर आतंकवाद निरोधक कानून की गैर जमानती धारा लगायी गयी। एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दाम प्रति लीटर कमश: 15 पैसे और 17 पैसे बढ़ा दिए। निवेशकों की बिकवाली से सोमवार को बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 788 अंक टूट गया।

सोमवार शाम छह बजे तक भाषा की अलग-अलग फाइलों से जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं:-

दिल्ली विधानसभा की सभी सीटों के लिये मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी।

जवाहर लाल नेहरू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने सोमवार को आरोप लगाया कि परिसर पर हुआ हमला संगठित था। हमले में घोष भी घायल हुई हैं।

पाकिस्तान में गुरुद्वारा ननकाना साहिब में हाल ही में हुई तोड़फोड़ के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उस पर कठोर आतंकवाद निरोधक कानून की गैर जमानती धारा लगायी गयी। एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच भारत में तेल वितरण कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दाम प्रति लीटर कमश: 15 पैसे और 17 पैसे बढ़ा दिए।

गृह मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली को दंगों की आग में झुलसाने का पाप किया है और प्रदेश की जनता उनसे इसका हिसाब मांगेगी।

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामनेई ने बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए अपने शीर्ष सैन्य कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी के जनाजे की नमाज पढ़ी। वहां एकत्र लाखों लोग अपने जनरल के लिए मातम कर रहे थे। खुद खामनेई भी रो पड़े।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रविवार शाम हुई हिंसा का जिक्र करते हुए सोमवार को कहा कि शैक्षणिक संस्थानों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाया जाना चाहिए।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में शिक्षकों और छात्रों पर हुए हमले को भाजपा की ‘फासीवादी सर्जिकल स्ट्राइक’ बताया। उनकी इस टिप्पणी का भगवा दल ने कड़ा विरोध किया और कहा कि बनर्जी को ‘घड़ियाली आंसू’ बहाना बंद करना चाहिए।

अमेरिका- ईरान में जारी तनाव के बीच निवेशकों की बिकवाली से सोमवार को बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 788 अंक टूट गया। पिछले छह माह में सेंसेक्स में यह सबसे बड़ी गिरावट रही। निवेशक इस समय शेयरों की बिकवाली कर के अपने धन को सोने जैसी निवेश की सुरक्षित प्रतिभूतियों, संपत्तियों में लगाना बेहतर समझ रहे हैं।

पिछले साल चोटों से परेशान रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन नए साल की नई शुरुआत करना चाहते हैं और आस्ट्रेलिया में भारत को आईसीसी टी20 विश्व कप में जीत दिलाने की कवायद में अधिक प्रभावी बल्लेबाज बनना चाहते हैं।

प्रजनेश गुणेश्वरन ने 2020 के सत्र की जीत से शुरुआत की लेकिन रामकुमार रामनाथन सोमवार को यहां एपिस कैनबरा अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में हारकर बाहर हो गये। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)मोदी सरकारअमेरिकाईरानइराकपाकिस्तानअमित शाहचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया