लाइव न्यूज़ :

Top News, 31st July, 2019: आज देशभर में 3 लाख से अधिक डॉक्टर हड़ताल पर, इन बड़ी खबरों पर भी होगी नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2019 08:26 IST

नेशनल मेडिकल काउंसिल बिल- 2019 के खिलाफ आज देशभर में 3 लाख से अधिक डॉक्टर हड़ताल पर हैं। जानिए, आज किन बड़ी खबरों पर होगी नजर...

Open in App
ठळक मुद्देएमएमसी बिल के खिलाफ लाखों डॉक्टर 24 घंटे के हड़ताल परबीजेपी में शामिल होंगे आज संजय सिंह, प्रो-कबड्डी लीग में खेले जाएंगे दो मुकाबले

NMC बिल के खिलाफ डॉक्टरों की हड़ताल 

नेशनल मेडिकल काउंसिल बिल- 2019 के खिलाफ आज देशभर में 3 लाख से अधिक डॉक्टर हड़ताल पर होंगे। इस बिल के विरोध में आईएमए ने देशभर में 24 घंटे के लिए गैर आवश्यक सेवाएं ठप करने का आह्वान किया है।  हड़ताल के दौरान आपात, दुर्घटना, आईसीयू और अन्य संबंधित सेवाएं अप्रभावित रहेंगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का कहना है कि यह विधेयक गरीबों, छात्रों और लोकतंत्र का विरोधी है। 

बीजेपी में शामिल होंगे संजय सिंह

कांग्रेस नेता और गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले संजय सिंह आज बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने मंगलवार को पार्टी एवं राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अमेठी राजघराने से ताल्लुक रखने वाले सिंह ने पार्टी छोड़ने की घोषणा करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और दावा किया कि यह पार्टी अब भी अतीत में जी रही है और भविष्य को लेकर अनभिज्ञ है। उन्होंने कहा कि वह बुधवार को भाजपा में शामिल होंगे। संजय सिंह से पहले समाजवादी पार्टी के नीरज शेखर भी पार्टी और राज्यसभा की सदस्यता छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। सिंह और शेखर दोनों का ताल्लुक उत्तर प्रदेश से है जहां की विधानसभा में भाजपा के पास प्रचंड बहुमत है।

महेंद्र सिंह धोनी आज से आर्मी ड्यूटी पर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज से कश्मीर में सेना के साथ अपनी ड्यूटी की शुरुआत करेंगे। धोनी 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन के साथ पेट्रोलिंग करेंगे। साथ ही वह गार्ड और पोस्ट ड्यूटी भी करते दिखेंगे।

प्रो-कबड्डी लीग में आज दो अहम मुकाबले

प्रो-कबड्डी लीग में जहां एक ओर हरियाणा स्टीलर्स का सामना जयपुर पिंक पैंथर्स से होगा।  वहीं, दूसरे मुकाबले में यू मुंबा और यूपी योद्धा की टीमें आमने-सामने होंगी। पहला मैच मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में बुधवार को भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। हरियाणा स्टीलर्स की टीम ने प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन में अब तक दो मैच खेले है और टीम को एक मैच में जीत मिली है, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। हरियाणा ने पहले मैच में पुणेरी पल्टन को 34-24 से मात दी थी, जबकि दूसरे मैच में दबंग दिल्ली ने एकतरफा मुकाबले में हरियाणा को 41-21 से हराया था। दूसरा मुकाबला मुंबई में रात साढ़े 8 बजे से खेला जाना है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससंजय सिंहएमएस धोनी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां