लाइव न्यूज़ :

Top news- विराट कोहली का दिवाली धमाका, भारत पहुंचे शी चिनपिंग, कांग्रेस और राकांपा अपने-अपने परिवारों के लिए काम करती है

By भाषा | Updated: October 11, 2019 16:14 IST

दिल्ली उच्च न्यायालय ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति से शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक याचिका पर जवाब मांगा। इस याचिका में एयरसेल-मैक्सिस मामले में दोनों को मिली अग्रिम जमानत को चुनौती दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया।ब्रिटेन सरकार ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर एक स्मारक सिक्का जारी करने का फैसला किया है।

शुक्रवार को भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग के साथ दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचे।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति से शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक याचिका पर जवाब मांगा। इस याचिका में एयरसेल-मैक्सिस मामले में दोनों को मिली अग्रिम जमानत को चुनौती दी गई है।

कांग्रेस ने शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया जिसमें किसानों के लिए कर्ज माफी और महिलाओं को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने का वादा किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस और राकांपा अपने-अपने परिवारों के लिए काम करती है जबकि भाजपा और शिवसेना के जहन में केवल देश का हित है।

सऊदी अरब के जेद्दा बंदरगाह के पास शुक्रवार को एक ईरानी तेल टैंकर में हुये विस्फोट के पीछे मिसाइल हमले की आशंका जतायी गई है। टैंकर की कंपनी ने यह आशंका जतायी।

ब्रिटेन के वित्त मंत्री साजिद जाविद ने कहा है कि ब्रिटेन सरकार ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर एक स्मारक सिक्का जारी करने का फैसला किया है।

कप्तान विराट कोहली के 26वें टेस्ट शतक की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक तीन विकेट पर 356 रन बना लिये।

बीसीसीआई की नौ सदस्यीय शीर्ष परिषद का हिस्सा बनने जा रही भारत की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि कोई महिला क्रिकेटर पुरुषप्रधान भारतीय क्रिकेट बोर्ड का हिस्सा बनेगी।

बिजली मंत्री आर. के. सिंह ने शुक्रवार को कहा कि ग्राहकों को सस्ती बिजली की उपलब्धता के साथ पसंदीदा बिजली वितरण कंपनी चुनने की आजादी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियों की अकुशलता का दुष्प्रभाव ग्राहकों पर नहीं पड़ना चाहिए।

इफको ने वैश्विक स्तर पर कच्ची सामग्रियों तथा तैयार उर्वरकों के दाम में आ रही कमी के मद्देनजर डाय-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) समेत जटल उर्वरकों का खुदरा मूल्य शुक्रवार को प्रति पैकेट 50 रुपये तक कम कर दिया। 

टॅग्स :मोदी सरकारहरियाणामहाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019विराट कोहलीखेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है