लाइव न्यूज़ :

Top न्यूजः चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग 11 अक्टूबर को भारत आएंगे, कल से भारत-अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच

By भाषा | Updated: October 9, 2019 14:51 IST

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सीबीआई के पूर्व निदेशक राकेश अस्थाना से कथित तौर पर जुड़े रिश्वत के मामले में जांच पूरी करने के लिए बुधवार को एजेंसी को और दो महीने का वक्त दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले के बीच वार्षिक भारत-फ्रांस रक्षा वार्ता समाप्त हो गई।चिन्मयानंद और पीड़िता को स्थानीय पुलिस आवाज की जांच के लिए बुधवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ ले गई।

बुधवार को दोपहर दो बजे तक ‘भाषा’ की अलग-अलग फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं

चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग 11 अक्टूबर को भारत आएंगे जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता होगी।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सीबीआई के पूर्व निदेशक राकेश अस्थाना से कथित तौर पर जुड़े रिश्वत के मामले में जांच पूरी करने के लिए बुधवार को एजेंसी को और दो महीने का वक्त दे दिया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले के बीच वार्षिक भारत-फ्रांस रक्षा वार्ता समाप्त हो गई। इस वार्ता में राजनाथ का शीर्ष एजेंडा रणनीतिक संबंधों को प्रगाढ़ करना था।

यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद और पीड़िता को स्थानीय पुलिस आवाज की जांच के लिए बुधवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ ले गई।

हरियाणा के डेसु जोधा गांव में छापेमारी करने गई पंजाब पुलिस की एक टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिससे कुछ पुलिस कर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुसार वैश्विक अर्थव्यवस्था समकालिक नरमी से गुजर रही है जिसके कारण इस साल दुनिया के 90 प्रतिशत देशों में वृद्धि दर कम होगी। भारत जैसी बड़ी उभरती अर्थव्यवस्थाओं पर इसका असर कुछ अधिक है।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सभी परिपक्वता अवधि के ऋण पर सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) को 0.10 प्रतिशत कम करने की बुधवार को घोषणा की।

पिछले साल की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (69 किलो) और पहली बार खेल रही जमुना बोरो (54 किलो) महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं।

जीत के रथ पर सवार भारतीय टीम गुरुवार से यहां शुरू हो रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट में उतरेगी तो उसका इरादा इस लय को कायम रखते हुए सीरीज जीतने का होगा जबकि दक्षिण अफ्रीका शर्मनाक हार के गम को भुलाकर अपना अस्तित्व बनाये रखने के लिए उतरेगा। 

टॅग्स :मोदी सरकारक्रिकेटदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमराफेल सौदाराजनाथ सिंहजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव