लाइव न्यूज़ :

Top Evening News: भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या हुई 900 के पार, PM मोदी ने की आपात राहत कोष की घोषणा, दुनियाभर में 6 लाख से अधिक मरीज

By भाषा | Updated: March 28, 2020 19:59 IST

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के फैलने के बाद से पूरी दुनिया में इस महामारी के अब तक छह लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं।भारत में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 900 के पार हो गई।

शुक्रवार से दो मौत सहित कोरोना वायरस के संक्रमण के 149 नये मामले सामने आए  : स्वास्थ्य मंत्रालय

देश भर में कोरोना वायरस के संक्रमण से शुक्रवार से दो मौत सहित 149 नये मामले सामने आए जिसके बाद कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 900 के पार हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि सरकार उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रही है जहां इस बीमारी के अत्यधिक मामले सामने आए हैं। साथ ही राज्यों के साथ, संक्रमित व्यक्तियों के संपर्कों का पता लगाने, सामुदायिक निगरानी और इस बीमारी की रोकथाम की रणनीति के कड़ाई से कार्यान्वयन के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर राज्य में कोविड-19 के लिए अस्पतालों की स्थापना पर भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है और इस पर काम भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि देश भर में डॉक्टरों को कोविड-19 रोगियों की देखभाल के बारे में दिल्ली स्थित एम्स की मदद से प्रशिक्षित किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस से मुकाबला के लिये आपात राहत कोष की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष के गठन की घोषणा की जहां लोग कोरोना वायरस के खिलाफ सरकार की लड़ाई में मदद एवं योगदान दे सकते हैं। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष स्वस्थ भारत बनाने में काफी सहायक होगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ कोविड-19 के खिलाफ भारत के युद्ध में सभी वर्गों से लोगों ने दान देने की इच्छा व्यक्त की थी। ’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि इस कोष का गठन इसी भावना को ध्यान मे रखते हुए किया गया है।

दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले छह लाख से अधिक हुए : एएफपी

कोरोना वायरस के फैलने के बाद से पूरी दुनिया में इस महामारी के अब तक छह लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। शनिवार को एएफपी की तरफ से यह आंकड़ा जारी किया गया । विश्व के 183 देशों में अब तक संक्रमण के छह लाख पांच हजार 10 मामले सामने आए हैं जबकि 27 हजार 982 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना वायरस के संक्रमण के एक लाख 4837 मामले सामने आए हैं जिनमें 1711 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मौत इटली में हुई है जहां मृतकों की संख्या 9134 और संक्रमित मामलों की संख्या 86 हजार 498 है।

अन्य बड़ी खबरें 

- कोरोना वायरस के फैलने के बाद से पूरी दुनिया में इस महामारी के अब तक छह लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। शनिवार को एएफपी की तरफ से यह आंकड़ा जारी किया गया।- केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) के तहत दी जाने वाली सहायता के नियमों में शनिवार को बदलाव किया जिसके तहत 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन और ठहरने की अस्थायी व्यवस्था के लिए इस कोष से पैसा दिया जाएगा।- अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया विनाशकारी प्रभाव का सामना कर रही है और स्पष्ट रूप से आर्थिक मंदी की गिरफ्त में आ गई है। हालांकि, आईएमएफ ने अगले साल सुधार का अनुमान जताया। प्रादे62 मप्र सेना हादसा सेना की वर्कशॉप में हादसा, हवलदार की मौत, तीन घायल जबलपुर : सेना की एक वर्कशॉप में शनिवार को हुए हादसे में सेना के एक हवलदार की मौत हो गई और तीन अन्य सैन्यकर्मी घायल हो गए।- रेलवे ने कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए गैर वातानुकूलित ट्रेन कोचों को पृथक वार्ड का रूप दिया है।- सरकार ने शनिवार को उन आरोपों को सिरे से खारिज किया कि 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा बिना पूर्व योजना बनाये की गई और कहा कि कोविड-19 को लेकर भारत की प्रतिक्रिया एहतियात बरतने वाली, गंभीर और क्रमवार कदम उठाने की रही है ।- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिये हैं कि लॉकडाउन अवधि में प्रदेशवासियों को खाद्यान्न, सब्जी, दूध आदि की सुचारु आपूर्ति के लिए सप्लाई चेन को सुदृढ़ किया जाए। मुनाफाखोरी रोकने के लिए आवश्यक वस्तुओं की कीमत सूची जारी करके इसे दुकानों पर प्रदर्शित कराया जाए।- पूर्व मुख्य सांख्यिकीविद् प्रणव सेन ने चेतावनी दी है कि अगर आमदनी बंद होने के साथ ही प्रवासी मजदूरों को खाना नहीं दिया गया तो देश में ‘खाने के लिए दंगे’ होने की पूरी आशंका है।-  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे राज्यों से लौटे, प्रदेश के और बिहार के लोगों के लिए रातों रात 1000 बसों का इंतजाम कर उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने की पहल की।- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने में देश के लोगों की सहायता और अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए शुक्रवार को दो हजार अरब डॉलर के प्रोत्साहन विधेयक पर हस्ताक्षर किए हैं।- अमेरिका ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने में मदद करने के मकसद से भारत समेत 64 देशों को 17.4 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त आर्थिक सहायता देने की शुक्रवार को घोषणा की। इस राशि में से 29 लाख डॉलर मदद के तौर पर भारत को दिए जांएगे।- अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ की इंटीग्रिटी यूनिट ने 2018 में टूर्नामेंट से बाहर डोप टेस्ट में नाकाम रहने के कारण शॉटपुट खिलाड़ी नवीन चिकारा को चार साल के लिये निलंबित कर दिया।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो