लाइव न्यूज़ :

Top News, 30th August: चिन्मयानंद के खिलाफ आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, इन बड़ी खबरों पर भी होगी नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2019 07:41 IST

Top News, 30th August: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाये जाने के बाद आज पहली बार आर्मी चीफ बिपिन रावत श्रीनगर जाएंगे। खेलों की बात करें तो आज से भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच भी खेला जाना है।

Open in App
ठळक मुद्देTop News: BJP नेता चिन्मयानंद मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाईकश्मीर दौरे पर आर्मी चीफ बिपिन रावत, भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से दूसरा टेस्ट

BJP नेता चिन्मयानंद मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्वामी चिन्मानंद पर लगे प्रताड़ना के आरोपों का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में छात्रा के लापता होने की खबर के बाद सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इसका स्वत: संज्ञान लिया। जस्टिस आर भानुमति और जस्टिस ए एस बोपन्ना की पीठ आज इस मामले में सुनवाई करेगी। गौरतलब है कि लापता हुई छात्रा का एक वीडियो सामने आ चुका है। इस वीडियो में छात्रा ने आरोप लगाया कि चिन्मयानंद उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर पुलिस ने मंगलवार को चिन्मयानंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

कश्मीर दौरे पर आर्मी चीफ बिपिन रावत

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटने के बाद सेना प्रमुख आज पहली बार श्रीनगर जाएंगे। आर्मी चीफ जनरल रावत इस दौरान सुरक्षा हालात और कश्मीर घाटी में स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बलों की तैयारियों का जायजा लेंगे। जम्मू-कश्मीर राज्य पुनर्गठन बिल पास होने और आर्टिकल 370 हटाये जाने के बाद अब कुछ-कुछ इलाकों में ढील दी जा रही है। हालांकि, कई जगहों पर अब भी मोबाइल और इंटरनेट सेवा बंद है।

करतारपु गलियारा पर आज भारत-पाक के बीच बातचीत

जम्मू-कश्मीर से हटाये गये अनुच्छेद 370 के बाद तनातनी माहौल के बीच भारत और पाकिस्तान के अधिकारी आज करतारपुर गलियारा परियोजना पर बातचीत कर सकते हैं। पाकिस्तान की ओर से विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने गुरुवार को कहा था कि पाक प्रधानमंत्री इमरान खान अपने घोषणा के अनुसार करतारपुर साहिब गलियारे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

दिल्ली: सफदरजंद अस्पताल में हड़ताल पर डॉक्टर

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एक मरीज के परिजनों द्वारा डॉक्टरों से मारपीट के बाद यहां के डॉक्टर ने तत्काल हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इस हड़ताल में इमरजेंसी सेवा भी शामिल है। रेसिडेंट डॉक्टर्स एसोशिएशन ने सुरक्षा की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया। दरअसल, एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई इसके बाद परिजनों ने मापीट की थी, जिसमें दो डॉक्टर घायल हो गये।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से दूसरा टेस्ट

भारतीय टीम आज से वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेलेगी। यह मैच जमैका के सबिना पार्क मैदान में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 से आगे है। पहला टेस्ट मैच भारत ने 318 रनों से अपने नाम किया था। इससे पहले भारत इसी दौरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज 2-0 और तीन टी-20 मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा चुका है।

 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)धारा ३७०जम्मू कश्मीरबिपिन रावत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित