Top News: कांग्रेस का आज स्थापना दिवस के मौके पर देश भर में 'फ्लैग मार्च', इन बड़ी खबरों पर भी होगी नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2019 08:11 IST2019-12-28T08:08:58+5:302019-12-28T08:11:08+5:30

Top News: पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड के चपेट में है। इस बीच राजनीतिक पारा बढ़ा हुआ है। कांग्रेस आज अपने स्थापना दिवस के मौके पर देश भर में फ्लैग मार्च निकालेगी। जानें, आज किस-किस खबर पर होगी नजर...

Top 5 news to watch 28th December updates national international sports and business | Top News: कांग्रेस का आज स्थापना दिवस के मौके पर देश भर में 'फ्लैग मार्च', इन बड़ी खबरों पर भी होगी नजर

Top News: 28 दिसंबर को इन बड़ी खबरों पर होगी नजर (फाइल फोटो)

HighlightsTop News: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का सरकारी बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठकदेश भर में आज कांग्रेस का फ्लैग मार्च, झारखंड में तय होगा मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी का फार्मूला

झारखंड में आज तय होगा मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी का फार्मूला

झारखंड में आज कांग्रेस और जेएमएम मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी के फार्मूले को अंतिम रूप दे सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेसहेमंत सोरेन की अगुवाई वाले मंत्रिमंडल में अपने लिए पांच मंत्री पद और विधानसभा अध्यक्ष का पद भी चाहती है। आरजेडी को मंत्रिमंडल में शामिल करने या नहीं करने को लेकर भी अभी दोनों पार्टियों के बीच सहमति बननी है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह और सोरेन शनिवार को मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी के फार्मूले को अंतिम रूप दे सकते हैं। बता दें कि 29 दिसंबर को हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। 

दिल्ली में 2.4 डिग्री तापमान, पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह दिल्ली में तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज और फिर रविवार को भी न्यूनतम तापमान चार डिग्री के आसपास बना रह सकता है।

देश भर में आज कांग्रेस का फ्लैग मार्च

कांग्रेस आज अपने 134वें स्थापना दिवस के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में 'संविधान बचाओ, भारत बचाओ' के नारे के साथ फ्लैग मार्च निकालेगी। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी असम में और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। सोनिया गांधी शनिवार सुबह पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगी तथा राहुल गांधी गुवाहाटी में एक सभा को संबोधित करेंगे।

सीतारमण की बैंकों के प्रमुखों के साथ आज बैठक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सरकारी बैंकों के वित्तीय प्रदर्शन तथा उनके कारोबार की वृद्धि की समीक्षा करने के लिये इन बैंकों के प्रबंध निदेशकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ आज बैठक करेंगी। सूत्रों ने बताया कि मांग व उपभोग को तेज करने में बैंकों की भूमिका को देखते हुए बजट से पहले सरकारी बैंकों के सीईओ और प्रबंध निदेशकों के साथ वित्त मंत्री की यह बैठक विशेष महत्व रखती है। सीतारमण एक फरवरी को अपना दूसरा पूर्ण बजट पेश कर सकती हैं।

दरियागंज हिंसा: नौ आरोपियों की जमानत याचिका पर आज फैसला

दरियागंज इलाके में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के संबंध में गिरफ्तार लोगों की जमानत की याचिका पर आज अदालत फैसला सुनाएगी। दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार नौ आरोपियों की जमानत याचिका का गुरुवार को अदालत में विरोध किया। गिरफ्तार लोगों की ओर से पेश वकील ने दावा किया था कि पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया था लेकिन उन 15 लोगों को ही गिरफ्तार करने का फैसला किया जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। आज अदालत इस मामले में गिरफ्तार अन्य छह लोगों की दलीलें भी सुनेगी।

Web Title: Top 5 news to watch 28th December updates national international sports and business

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे