Top News 20th December: नागरिकता कानून के विरोध में दिल्ली में आज बड़ा प्रदर्शन, झारखंड में आखिरी चरण के लिए वोटिंग शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2019 07:16 IST2019-12-20T07:16:00+5:302019-12-20T07:16:00+5:30

झारखंड में पांचवें एवं अंतिम चरण के लिए मतदान आज, 16 सीटों पर 237 प्रत्याशी मैदान में. ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें lokmatnews.in से.

top 5 news to watch 20th december updates national international sports and business | Top News 20th December: नागरिकता कानून के विरोध में दिल्ली में आज बड़ा प्रदर्शन, झारखंड में आखिरी चरण के लिए वोटिंग शुरू

एएनआई फोटो

Highlightsजाने माने अभिनेता श्रीराम लागू का शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कारराजस्थान में सीएए को लागू करने के समर्थन में भाजपा का प्रदर्शन शुक्रवार को

CAA-NRC विरोध: जसोला विहार, शाहीन बाग और जामिया मेट्रो बंद स्टेशन रहेंगे

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों के बीच शुक्रवार को जसोला विहार, जामिया मिल्लिया इस्लामिया और शाहीन बाग मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद रहेंगे। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है। इस बीच प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली पुलिस के जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। दिल्ली में आज विभिन्न समूहों द्वारा बड़े प्रदर्शन की तैयारी है।

झारखंड में पांचवें एवं अंतिम चरण के लिए मतदान आज, 16 सीटों पर 237 प्रत्याशी मैदान में

 झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवे और अंतिम चरण में संथाल क्षेत्र की 16 विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। इस चरण में 237 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। इस क्षेत्र को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)का गढ़ माना जाता है। इस चरण में 40,05,287 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिन 16 सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा उनमें सात सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित हैं। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों में इनमें से छह झामुमो ने और पांच भाजपा ने जीती थीं।

राजस्थान में सीएए को लागू करने के समर्थन में भाजपा का प्रदर्शन शुक्रवार को

भारतीय जनता पार्टी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में और राज्य में कांग्रेस सरकार द्वारा इसे लागू नहीं करने के विरोध में रैली करेगी। भाजपा के प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच ने बताया, ‘‘कानून के समर्थन और राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्वारा इसे टाले जाने के विरोध में शुक्रवार को शहीद स्मारक से सिविल लाइन फाटक तक रैली, प्रदर्शन एवं सभा होगी। इसके बाद भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधि मण्डल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में राज्यपाल को इस सम्बन्ध में ज्ञापन देगा।’’ 

जाने माने अभिनेता श्रीराम लागू का शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

जाने माने अभिनेता श्रीराम लागू का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। रंगमंच के जाने माने अदाकार एवं 92 वर्षीय लागू का मंगलवार शाम पुणे स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। सरकार ने पुणे के कलेक्टर नवल किशोर राम और पुलिस आयुक्त डॉ. के. वेंकटशेम को राजकीय सम्मान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

CAA Protest: असम सरकार ने कहा- प्रदेश में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं आज से होंगी बहाल

असम सरकार ने गुरूवार को कहा कि राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं आज (शुक्रवार) बहाल की जाएंगी हालांकि गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने सेवाएं गुरुवार शाम पांच बजे तक बहाल करने का आदेश दिया था। असम के वित्त मंत्री हिमंत विश्व सरमा ने मोबाइल इंटरनेट सेवाएं आज से शुरू होने की जानकारी दी।

मुशर्रफ पर फैसला देने वाले जज को हटाना चाहती है पाकिस्तान सरकार, उच्चतम न्यायिक परिषद का लेंगे सहारा

पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ पर विशेष अदालत के फैसले से नाराज पाकिस्तान सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह न्यायाधिकरण के ‘‘मानसिक रूप से अस्वस्थ’’ प्रमुख को हटाने के लिए उच्चतम न्यायिक परिषद का रूख करेगी। तीन सदस्यीय पीठ का नेतृत्व करने वाले पेशावर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश वकार अहमद सेठ द्वारा लिखे गए 167 पन्ने के फैसले में कहा गया है कि यदि फांसी दिये जाने से पहले मुशर्रफ की मौत हो जाती है तो उनके शव को इस्लामाबाद के सेंट्रल स्क्वायर पर खींचकर लाया जाए और तीन दिन तक लटकाया जाए।

Web Title: top 5 news to watch 20th december updates national international sports and business

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे