लाइव न्यूज़ :

Top News: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, इन बड़ी खबरों पर भी होगी नजर

By विनीत कुमार | Updated: September 16, 2019 07:46 IST

Top News:सुप्रीम कोर्ट में आज जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 के प्रावधानों को खत्म करने सहित यहां लगाई गई पाबंदियों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई होगी। इसके अलावा गोदावरी नाव हादसा में आने वाले अपडेट पर भी नजर होगी

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट में जम्मू-कश्मीर से जुड़े 8 याचिकाओं पर आज सुनवाईगोदावरी नाव हादसे में बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

जम्मू-कश्मीर जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील

सुप्रीम कोर्ट में आज जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 खत्म करने और लगाई गई पाबंदियों के खिलाफ दायर कई याचिकाओं पर सुनवाई होगी। इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने अपने परिवार के सदस्यों का हालचाल जानने के लिए अपने गृह राज्य जम्मू कश्मीर जाने की अनुमति के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। इन याचिकाओं पर प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगाई, न्यायमूर्ति एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की पीठ आज सुनवाई करेगी। आजाद ने अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों से मिलने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मांगी है। 

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद: सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग

सुप्रीम कोर्ट आज राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद को लेकर जारी सुनवाई के लाइव स्ट्रीमिंग की मांग को लेकर दायर याचिका पर आज सुनवाई करेगी। इस याचिका को आरएसएस विचारधारा रखने वाले केएन गोविंदाचार्या ने दायर किया है। गोविंदाचार्य ने अपनी याचिका में कहा है कि अगर इस केस की लाइव स्ट्रीमिंग संभव नहीं है तो कम से कम सुनवाई की ऑडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

गोदावरी नाव हादसा: मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में रविवार को हुए नाव हादसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। यह नाव गोदावरी में तेज बहाव के चलते पलट गई थी, जिसमें 12 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी कई लोग लापता हैं। माना जा रहा है कि इस संख्या में आज और इजाफा होगा। बचावकार्य अभी भी जारी है। यह हादसा गोदावरी जिले में कछुलूर में हुआ। नाव पर 72 लोग सवार थे। इसमें 26 को गांववालों ने बचा लिया था।   

प्रो कबड्डी लीग 2019: आज दो मुकाबले

प्रो-कबड्डी लीग-2019 में आज पहला मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स और यूपी योद्धा के बीच खेला जाना है। जयपुर 15 में से 7 मैच जीतकर 42 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। वहीं, यूपी ने 14 में 5 मैच गंवाए हैं। ये टीम 42 अंक के साथ 7वें पायदान पर है। दिन का दूसरा मैच तेलुगू टाइटंस और दबंग दिल्ली के बीच खेला जाना है। दिल्ली ने 15 में से 12 मैच जीते हैं और 64 अंकों के साथ टॉप पर है। टाइटंस ने 14 में से 8 मुकाबले गंवाए हैं और 30 अंकों के साथ ये टीम 11वें पायदान पर है। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टधारा ३७०जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं