लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी का ट्वीट- आज रात 9 बजे ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ की ताजा कड़ी के लिए डिस्कवरी से जुड़ें, शो का आनंद उठाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2019 18:00 IST

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि भारत में हरे भरे जंगल, विविधतापूर्ण वन्यजीवन, सुन्दर पहाड़ियां और बड़ी नदियां हैं। इस कार्यक्रम को देखकर आप भारत के विभिन्न क्षेत्रों में उन स्थानों पर जाना चाहेंगे और पर्यावरण संरक्षण की पहल से जुड़ना चाहेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देइस शो में प्रधानमंत्री मोदी भारत के वन्यजीवों और प्राकृतिक विविधता के बारे में चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के होस्ट ग्रिल्स के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। इसमें ग्रिल्स ने लागों से डिस्कवरी पर इस कार्यक्रम को देखने का अनुरोध किया था।

‘‘मैन वर्सेज वाइल्ड’’ शृंखला की ताजा कड़ी प्रसारित होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर प्रकाश डालने का इससे बेहतर रास्ता नहीं हो सकता है।

इस शृंखला की कड़ी में प्रधानमंत्री कार्यक्रम के होस्ट बीयर ग्रिल्स के साथ नजर आयेंगे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ भारत के हरे भरे जंगलों में, मातृ प्रकृति की गोद में पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर प्रकाश डालने का इससे बेहतर रास्ता क्या हो सकता है। आज रात 9 बजे इससे जुड़ें।’’

मोदी शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ रोमांचक सफर करते दिखेंगे। इस शो में प्रधानमंत्री मोदी भारत के वन्यजीवों और प्राकृतिक विविधता के बारे में चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के होस्ट ग्रिल्स के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। इसमें ग्रिल्स ने लागों से डिस्कवरी पर इस कार्यक्रम को देखने का अनुरोध किया था।

ग्रिल्स ने लिखा, ‘‘ हम सभी मिलकर इस ग्रह को बचा सकते हैं, शांति को बढ़ावा दे सकते हैं और कभी हार नहीं मानने की भावना को प्रोत्साहित कर सकते हैं। इस शो का आनंद उठाएं।’’ यह शो उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में शूट किया गया है।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि भारत में हरे भरे जंगल, विविधतापूर्ण वन्यजीवन, सुन्दर पहाड़ियां और बड़ी नदियां हैं। इस कार्यक्रम को देखकर आप भारत के विभिन्न क्षेत्रों में उन स्थानों पर जाना चाहेंगे और पर्यावरण संरक्षण की पहल से जुड़ना चाहेंगे। 

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन