लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में भड़क उठे थे सिख विरोधी दंगे, जानिए 1 नवंबर इतिहास में क्यों है खास

By भाषा | Updated: November 1, 2018 08:44 IST

31 अक्टूबर 1984 को भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके दो सिख अंगरक्षकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इंदिरा गांधी की हत्या के अगले ही दिन कांग्रेस के नाराज कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में सिखों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

Open in App

एक नवंबर का दिन इतिहास में दो बड़ी घटनाओं के साथ दर्ज है। एक दिन पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों के हाथों हुई हत्या के बाद देश की राजधानी सहित देश के कई इलाकों में एक नवंबर 1984 को दंगे भड़क उठे और देश के सिख समुदाय को एक ऐसी टीस दे गए, जिसका दर्द आने वाली कई पीढ़ियों को सालता रहेगा।

एक नवंबर का दिन एक खूबसूरत वजह से भी इतिहास में दर्ज है। इस दिन दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़कियों में शुमार ऐश्वर्या राय का जन्म हुआ था। कर्नाटक शहर के मंगलूर में एक नवंबर 1973 को जन्मी ऐश्वर्या 1994 में मिस वर्ल्ड बनीं और उसके बाद बॉलीवुड में खूब नाम कमाया। 

देश दुनिया के इतिहास में एक नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1604 : विलियम शेक्सपीयर की अमर रचना ‘‘ओथैलो’’ का लंदन के व्हाइटहाल पैलेस में पहली बार मंचन किया गया। 

1755 : लिस्बन में भूकंप ने भारी तबाही मचाई। 9000 से ज्यादा इमारतें ढह गईं और 30 हजार लोगों की मौत हुई।

1765 : ब्रिटेन और उसके उपनिवेशों में स्टैंप एक्ट लागू किया गया और यह तमाम वाणिज्यिक और कानूनी कागजों पर सीधे कर लगाकर राजस्व एकत्र करने का ब्रिटिश संसद का पहला प्रयास था।

1950 : चितरंजन रेल कारखाने में भारत का पहला भाप का इंजन बनकर तैयार हुआ।

1950 : प्यूर्तो रिको के राष्ट्रवादी और नेशनल लिबरेशन आर्म्ड फोर्सेस के सदस्यों ने अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी एस ट्रूमन की हत्या का असफल प्रयास किया।

1952 : अमेरिका ने मार्शल आइलैंड्स में पहला हाइड्रोजन बम विस्फोट किया।

1970 : फ्रांस में एक नाइटक्लब में आग लगने से 142 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर किशोर थे। 

1973 : भारत के मैसूर राज्य का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।

1973 : विश्व की सबसे सुंदर महिलाओं में शुमार ऐश्वर्या राय का कर्नाटक के मेंगलूर में जन्म। 

1981 : एंटीगुआ और बरमुडा ने ब्रिटेन से आजादी हासिल की।

1984 : तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की एक दिन पहले हुई हत्या के बाद भारत के कुछ हिस्सों में सिख विरोधी दंगे भड़क उठे।

1986 : स्विटजरलैंड में बास्ले के निकट रसायन की एक फैक्टरी में भीषण आग लगने से जहरीले रसायन राइन नदी में गिर गए, जिससे नदी का उजला पानी सुर्ख हो गया।

1994 : अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सूर्य और धरती के बीच के अंतरिक्ष के पर्यावरण के अध्ययन के लिए अपना विशेष अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष में भेजा।

टॅग्स :सिखदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव