लाइव न्यूज़ :

दिनभर की बड़ी खबरेंः JNUSU में फिर फहराया वाम पार्टियों का विजय पताका, जेडीयू में शामिल हुए प्रशांत किशोर

By आदित्य द्विवेदी | Updated: September 16, 2018 19:15 IST

16 सितंबर की पांच बड़ी खबरेंः चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कयासों पर विराम लगाते हुए जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल होने का फैसला किया। इसके अलावा जानें देश और दुनिया में और क्या-क्या महत्वपूर्ण हुआ।

Open in App

नई दिल्ली, 16 सितंबरः रविवार का दिन कई चौंकाने वाली खबरों से भरा रहा। 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने जनता दल (यू) में शामिल होने की घोषणा कर दी। दूसरी तरफ जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट एकता ने एकबार फिर परचम लहराया है। इसके अलावा देश और दुनिया की दिनभर की बड़ी खबरें एक ही जगह पर पढ़ने के लिए जुड़े रहिए lokmatnews.in के साथ।

1. जेएनयू में वाम एकता का परचम

जेएनयूएसयू चुनाव में कुल 5185 वोट पड़े थे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनरल सेक्रेटरी और ज्वाइंट सेक्रेटरी सभी चार मुख्य पदों पर लेफ्ट ने बाजी मारी है। अध्यक्ष पद पर एन साई बालाजी, उपाध्याक्ष पद पर सारिका, जनरल सेक्रेटरी पद पर एजाज, ज्वाइंट सेक्रेटरी  पद पर अमुथा ने बाजी मारी है।

2. जेडी(यू) में शामिल हुए प्रशांत किशोर

चुनावी रणनीतिकार अब खुलकर राजनीति की पिच पर बल्लेबाजी करेंंगे। उन्होंने रविवार को जेडी(यू) में शामिल होने का ऐलान कर दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में उन्होंने प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। प्रशांत किशोर के शामिल होने के बाद जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। 

3. रेवाड़ी गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी फरार

हरियाणा के रेवाड़ी में हुए सीबीएससी की छात्रा से गैंगरेप मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने डॉक्टर सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी भी मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों की फोटो जारी की है। इनका नाम मनीष, निशु और पंकज बताया जा रहा है। इससे पहले एसआईटी की चीफ नाजनीन भसीन प्रेस कांफ्रेस करके आरोपियों की सूचना देने वालों के लिए ईनाम की घोषणा भी कर चुकी है।

4. जम्मू कश्मीर में निकाय चुनाव का ऐलान

जम्मू-कश्मीर में निकाय चुनावों के ऐलान के बाद रविवार को पंचायत चुनावों की भी तारीखों की घोषणा कर दी गई है। यह चुनाव नौ चरणों में करवाए जाएंगे। राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त शलीन काबरा ने घोषणा करते हुए कहा है कि पंचायत चुनाव नौ चरणों में होंगे। 

5. Asia Cup, PAK Vs HK

एशिया कप-2018 के दूसरे और ग्रुप-ए के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ हॉन्ग कॉन्ग के कप्तान अंशुमन रथ ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान की कोशिश बड़ी जीत के साथ एशिया कप में अपने अभियान का आगाज करने की होगी। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग की टीम क्वॉलिफायर्स में उलटफेर कर एशिया कप में पहुंची है और 10 साल बाद इस टूर्नामेंट में है।

टॅग्स :लोकमत हिंदी समाचारनितीश कुमारजवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू)एशियन गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया