लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन आतंकी हमले के पाश से छूटी थी मुंबई, जानिए 29 नवंबर का इतिहास क्यों है खास

By भाषा | Updated: November 29, 2018 07:56 IST

आतंकियों ने 26 नवंबर 2008 की रात को महानगर में कई जगह हमला किया और कई विदेशियों सहित बहुत से लोगों को बंधक बना लिया। इस दौरान 150 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया।

Open in App

देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई पर आतंकी हमले की काली छाया आखिरकार 29 नवंबर 2008 को हटी, जब एनएसजी कमांडो दस्ते ने ताज होटल को आतंकियों के कब्जे से मुक्त कराया और 58 घंटे से आतंकी पाश में बंधी मुंबई को राहत मिली। आतंकियों ने 26 नवंबर 2008 की रात को महानगर में कई जगह हमला किया और कई विदेशियों सहित बहुत से लोगों को बंधक बना लिया। इस दौरान 150 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया।

तीन दिन तक जैसे पूरे देश में आतंक का अंधेरा छाया रहा और देश के कई जांबाज सपूतों ने अपनी जान पर खेलकर इस अंधेरे का खात्मा किया। सेना, मरीन कमांडो और एनएसजी कमांडो की कोशिशों से हमलावर आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया और एक आतंकी जिंदा पकड़ लिया गया, जिसे बाद में फांसी की सजा दी गई।

देश दुनिया के इतिहास में 29 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1947 : फलस्तीन के बंटवारे के लिए संयुक्त राष्ट्र ने प्रस्ताव पारित किया। हालांकि इसे लागू नहीं किया गया।

1949 - पूर्वी जर्मनी में यूरेनियम की खदान में भीषण विस्फोट से 3700 लोगों की मौत 

1963 : कनाडा एयरलाइंस के एक विमान के उड़ान भरने के तत्काल बाद दुर्घटनाग्रस्त होने से 118 लोगों की मौत।

1997 : उपग्रह के माध्यम से दुनियाभर में प्रसारित किए गए एक अनोखे ‘‘विवाह’’ के लिए 28,000 जोड़े वाशिंगटन डीसी के आरएफके स्टेडियम में एकत्र हुए।

1975 : ब्रिटेन के मोटर रेसिंग के महानतम ड्राइवर ग्राहम हिल दक्षिण पूर्व इंग्लैंड में एक विमान दुर्घटना में मौत के शिकार बने।

1993 : आधुनिक भारत को अपने औद्योगिक कौशल से समृद्ध बनाने वाले उद्योगपतियों में शुमार जे आर डी टाटा का निधन।

1999 - महाराष्ट्र के नारायण गाँव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला।

2006 - पाकिस्तान ने मध्यम दूरी वाली प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया। इसे हत्फ-4 का नाम दिया गया और शाहीन-। भी कहा गया।

2007 - जनरल अशरफ़ परवेज कियानी ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की कमान सम्भाली। 2008 : 58 घंटे के अभियान के बाद मुम्बई को आतंकियों से मुक्त कराया गया। 2012 - संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फलस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक का दर्जा दिया। 

टॅग्स :26/11 मुंबई आतंकी हमले
Open in App

संबंधित खबरें

भारत26/11 Mumbai Attack: 26/11 हमले की 17वीं बरसी, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

भारततहव्वुर राणा ने जेल से परिवार से बात करने की इजाजत के लिए NIA कोर्ट का रुख किया

भारतIndia-Pakistan Tensions: ये हाफिज और अजहर हमें दे दो मुनीर?, पाकिस्तान की दुम बहुत टेढ़ी

भारत2008 Mumbai attacks: लश्कर-ए-तैयबा और आतंकवादी संगठन के बारे में कई राज खोलेगा तहव्वुर राणा, हर दिन 20 घंटे पूछताछ

भारत26/11 Mumbai Attack: तहव्वुर राणा का वॉयस और राइटिंग सैंपल लेगी NIA, दिल्ली के कोर्ट ने दी अनुमति

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है