लाइव न्यूज़ :

Today Top News: केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक, CM रुपाणी के साथ मीटिंग करने वाले कांग्रेस MLA को कोरोना, पढ़ें आज की बड़ी खबरें

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 15, 2020 06:51 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO) की फंडिंग रोकने का ऐलान कर दिया। ट्रंप ने कहा कि WHO ने चीन में फैले कोविड-19 की गंभीरता को छिपाया और बाद में यह पूरी दुनिया में फैल गया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस के 10,815 मामले और 353 की मौत हुई है। भारत में कोरोना वायरस से 1189 लोग ठीक हो चुके हैं।

कोरोना वायरस के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आज 

कोरोना वायरस के मुद्दे पर आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होने वाली है। बैठक 7 लोक कल्याण मार्ग पर होगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में बीते दिनों कहा था कि लॉकडाउन बढ़ाए जाने को लेकर नई गाइडलाइन जारी की जाएगी, ये बैठक उसी से संबंधित है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये लागू देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की मंगलवार को घोषणा की, साथ ही प्रस्ताव किया कि जो क्षेत्र हॉटस्पाट में नहीं होंगे और जिनके हॉटस्पाट में बदलने की आशंका भी कम होगी, वहां 20 अप्रैल से कुछ छूट दी जा सकती है । प्रधानमंत्री ने करीब 25 मिनट के राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि दूसरे चरण में लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जायेगा । और बुधवार को इस संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह नये क्षेत्रों में न फैले 

गुजरात मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले कांग्रेस विधायक में कोरोना वायरस की पुष्टि

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी द्वारा मंगलवार सुबह में बुलायी गयी बैठक में भाग लेने वाले कांग्रेस के एक स्थानीय विधायक में कोरोना वायरस होने की शाम को पुष्टि हुई है। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नगर निगम के उपायुक्त ओमप्रकाश माचरा ने बताया कि कांग्रेस विधायक इमरान खेडावाला में कोरोना वायरस की मंगलवार को शाम को पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद के खाड़िया जमालपुर सीट से विधायक को शीघ्र ही कोविड-19 के लिए निर्धारित अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। मुख्यमंत्री के गांधीनगर आवास में रूपाणी के साथा हुई बैठक में खेडावाला कुछ अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ मौजूद थे। 

गुजरात में मंगलवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के 78 नए मामले आने के बाद राज्य में कोविड-19 के कुल संक्रमित लोगों की संख्या 650 हो गई है। वहीं बीमारी से मरने वालों की तादाद बढकर 28 हो गई है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने WHO की फंडिंग रोकने का किया ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO) की फंडिंग रोकने का ऐलान कर दिया। ट्रंप ने कहा कि WHO ने चीन में फैले कोविड-19 की गंभीरता को छिपाया और बाद में यह पूरी दुनिया में फैल गया। ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह अपने प्रशासन को फंडिंग रोकने का आदेश दे रहे हैं। इसके साथ ही कोरोनावायरस के प्रसार को छिपाने और गंभीर कुप्रबंधन में विश्व स्वास्थ्य संगठन की भूमिका की समीक्षा की जा रही है।

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 10,815 हुई, 353 की मौत

भारत में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। हर दिन नए मामलों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मंगलवार को कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा 10,815 पहुंच गया और 353 की मौत हो गई है । कोविड-19 से देश में 1189 लोग ठीक हो चुके हैं। 10,815 में से 9272 एक्टिव केस हैं

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 2,228 लोगों की कोरोना से मौत 

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 2,228 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। ब्रिटेन में मंगलवार को कोरोना वायरस से 778 लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या 12,107 पहुंच गई।  वहीं दुनिया भर में कोरोना से मरने वालों की संख्या एक लाख से कहीं ज्यादा हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनडोनाल्ड ट्रम्पविजय रुपानीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेससीओवीआईडी-19 इंडियानरेंद्र मोदीकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया