लाइव न्यूज़ :

शिक्षक भर्ती घोटाले में टीएमसी के युवा नेता कुंतल घोष गिरफ्तार, ईडी ने शुक्रवार घरों की ली थी तलाशी

By भाषा | Updated: January 21, 2023 11:27 IST

कोलकाता में ईडी के अधिकारियों ने घोष के चिनार पार्क स्थित अपार्टमेंट में रातभर ली गई तलाशी के बाद शनिवार सुबह उन्हें पहले हिरासत में लिया और फिर गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने शुक्रवार तलाशी अभियान के दौरान घोष के दो फ्लैट से कई दस्तावेज और डायरी जब्त किए थे। टीएमसी नेता घोष को इसी घोटाले में उनकी कथित भूमिका के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारियों ने भी तलब किया है।

कोलकाताः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिक्षक भर्ती घोटाले में कथित संलिप्तता के मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के युवा नेता कुंतल घोष को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोलकाता में ईडी के अधिकारियों ने घोष के चिनार पार्क स्थित अपार्टमेंट में रातभर ली गई तलाशी के बाद शनिवार सुबह उन्हें पहले हिरासत में लिया और फिर गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “हमने कुंतल घोष को शिक्षक भर्ती घोटाले के तहत की गई अवैध नियुक्तियों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रहे अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं करने के कारण आज सुबह गिरफ्तार कर लिया। हम उन्हें आज ही शहर की एक अदालत में पेश करेंगे।”

उन्होंने बताया कि ईडी द्वारा शुक्रवार सुबह शुरू किए गए तलाशी अभियान के दौरान घोष के दो फ्लैट से कई दस्तावेज और डायरी भी जब्त की गई। घोष को इसी घोटाले में उनकी कथित भूमिका के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारियों ने भी तलब किया है।

टॅग्स :टीएमसीप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है