लाइव न्यूज़ :

ममता के मंत्री ने कहा- मुस्लिम पर्सनल कानूनों में हस्तक्षेप कर रहा तीन तलाक विधेयक

By भाषा | Updated: August 2, 2019 04:14 IST

पश्चिम बंगाल के मंत्री और जमीयत उलेमा-ए-हिंद की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सिद्दीकुल्ला चौधरी ने बृहस्पतिवार को भाजपा सरकार पर मुस्लिम पर्सनल कानूनों में दखल देने का आरोप लगाया और कहा कि देश का अल्पसंख्यक समुदाय तीन तलाक कानून को बर्दाश्त नहीं करेगा।

Open in App

पश्चिम बंगाल के मंत्री और जमीयत उलेमा-ए-हिंद की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सिद्दीकुल्ला चौधरी ने बृहस्पतिवार को भाजपा सरकार पर मुस्लिम पर्सनल कानूनों में दखल देने का आरोप लगाया और कहा कि देश का अल्पसंख्यक समुदाय तीन तलाक कानून को बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि इस ‘‘कठोर’’ तीन तलाक विधेयक का पुरजोर विरोध किया जाएगा। चौधरी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम अपने पर्सनल कानूनों में सीधी दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम इस तीन तलाक कानून के खिलाफ हैं और इसका पालन नहीं करेंगे। देश का मुस्लिम समुदाय इसका पुरजोर विरोध करेगा।’’

उन्होंने कहा कि केवल ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड इस मामले पर संज्ञान ले सकता है। कोई भी हमारे धर्म में हस्तक्षेप नहीं कर सकता।

चौधरी ने कहा, ‘‘हमने दिल्ली में अगले सप्ताह जमीयत उलेमा-ए-हिंद की कार्यकारी समिति की बैठक बुलाई है। अगर जरुरत पड़ी तो हम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को एक पत्र भी लिखेंगे तथा उनसे इस कानून को निरस्त करने का अनुरोध करेंगे। हर किसी को अपने धर्म को मानने का अधिकार है।’’ उनके बयान पर भाजपा के महासचिव सायंतन बासु ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चौधरी के बयान ने साबित कर दिया कि टीएमसी तुष्टिकरण की राजनीति करती है। बासु ने कहा, ‘‘लाखों मुसलमानों को इससे फायदा मिलेगा।’’ 

टॅग्स :तीन तलाक़मोदी सरकारममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?