लाइव न्यूज़ :

तिवारी ने केजरीवाल से ईंधन की कीमतों पर वैट कम करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: November 12, 2021 14:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और पार्टी की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शुक्रवार को दावा किया कि राजधानी के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की बिक्री में 70 प्रतिशत तक गिरावट आई है। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से राजधानी में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने का आग्रह किया।

तिवारी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी। दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर बिक्री 70 प्रतिशत कम हो गयी है। कृपया पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करें और दिल्ली की समस्याओं पर ध्यान देना शुरू करो...और आप ने तो वादा किया था कि दिल्ली में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से सस्ता होगा पेट्रोल और डीज़ल .. ख़ैर आप तो वायदा तोड़ते रहते हो।’’

गौरतलब है कि दिल्ली के मुकाबले नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हैं।

केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह पेट्रोल पर प्रति लीटर पांच रुपये और डीजल पर प्रति लीटर 10 रुपये उत्पाद शुल्क में कटौती की थी।

केंद्र के इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों ने वैट में कटौती की थी। इसकी वजह से दिल्ली के मुकाबले इन राज्यों में पेट्रोल और डीजल सस्ता बिक रहा है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पिछले सप्ताह कहा था कि आम आदमी पार्टी की सरकार ऐसे कदम उठाने के बारे में सोच रही है जिससे लोगों को और राहत मिल सके। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार को ईंधन की कीमतों में 15 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करनी चाहिए।

सिसोदिया ने कहा था कि दिल्ली सरकार के पास पहले से ही कम संसाधन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे