लाइव न्यूज़ :

तिहाड़ कैदियों ने कहा- हैप्पी बर्थडे पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम जी, ट्वीट में कहा- मैं 74 का हूँ लेकिन दिल से मैं खुद को 74 साल का युवक महसूस करता हूं

By भाषा | Updated: September 16, 2019 19:03 IST

जेल अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि चिदंबरम ने जन्मदिन के लिए कोई विशेष मांग नहीं की थी। चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली की एक अदालत ने पांच सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेजा था।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के मुताबिक तिहाड़ जेल में उन्हें जेल संख्या सात के कर्मियों ने बधाई दी।जब वह अपनी कोठरी से बाहर निकले तो अन्य कैदियों ने भी उन्हें मुबारकवाद दी।

तिहाड़ जेल में पांच सितंबर से बंद पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के जन्मदिन के मौके पर उनके बेटे कार्ति चिदंबरम ने उनसे मुलाकात की व जेल अधिकारियों और कुछ कैदियों ने भी उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी।

जेल अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि चिदंबरम ने जन्मदिन के लिए कोई विशेष मांग नहीं की थी। चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली की एक अदालत ने पांच सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेजा था। चिदंबरम की ओर से किये गये ट्वीट में कहा गया, ''मेरे परिवार ने मेरे मित्रों, पार्टी सहयोगियों और शुभचिंतकों की तरफ से मुझ तक शुभकामनाएं पहुंचाई हैं। मुझे याद दिलाया गया कि मैं 74 साल का हो चुका हूं। मैं 74 का हूँ लेकिन दिल से मैं खुद को 74 साल का युवक महसूस करता हूं। मेरा हौसला बढ़ाने के लिए सभी का धन्यवाद।''

सूत्रों के मुताबिक तिहाड़ जेल में उन्हें जेल संख्या सात के कर्मियों ने बधाई दी। जब वह अपनी कोठरी से बाहर निकले तो अन्य कैदियों ने भी उन्हें मुबारकवाद दी। सूत्रों ने कहा कि जेल अधिकारी सामान्य तौर पर कैदियों को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हैं और उसी तरह चिदंबरम को भी शुभकामनाएं दी गयीं।

चिदंबरम के बेटे और कांग्रेस सांसद कार्ति ने किसी पृष्ठभूमि में जाए बिना अपने पिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि 'कोई 56 इंच' आपको नहीं रोक सकता।'' कार्ति ने अपने पिता के नाम लिखे पत्र में कहा, ''आज आप 74 साल के हो गए लेकिन कोई '56 इंच' आपको रोक नहीं सकता।

आप कभी भी अपने जन्मदिन को भव्य अंदाज में नहीं मनाते थे, लेकिन इन दिनों हमारे देश में हर छोटी बात पर बड़ा जश्न होने लगा है।" कार्ति ने आगे लिखा,'' बिना आपके यह जन्मदिन पहले जैसा नहीं होगा। हम आपकी कमी महसूस कर रहे हैं।'' 

टॅग्स :आईएनएक्स मीडियापी चिदंबरममोदी सरकारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह