अमेरिका से लौटे पीएम मोदी ने याद की सर्जिकल स्ट्राइक की रात, कहा- उस फोन का किया था बेसब्री से इंतजार
By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 29, 2019 05:30 IST2019-09-28T21:03:52+5:302019-09-29T05:30:41+5:30
पीएम मोदी ने कहा कि तीन साल पहले 28 की रात को ही मेरे देश के वीर जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक करके भारत की आन-बान-शान को दुनिया के सामने और अधिक ताकत के साथ प्रस्तुत किया था। मैं आज उस रात को याद करते हुए, हमारे वीर जवानों के साहस को प्रणाम करता हूं, उनका अभिनंदन करता हूं।

कल से नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है। हिंदुस्तान के हर कोने में शक्ति उपासना का पर्व प्रारंभ हो रहा है।
अमेरिकी दौरे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी नई दिल्ली पहुंच गए हैं। वह सात दिन के बाद देश लौटे हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
पीएम मोदी ने कहा कि तीन साल पहले 28 की रात को ही मेरे देश के वीर जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक करके भारत की आन-बान-शान को दुनिया के सामने और अधिक ताकत के साथ प्रस्तुत किया था। मैं आज उस रात को याद करते हुए, हमारे वीर जवानों के साहस को प्रणाम करता हूं, उनका अभिनंदन करता हूं।
PM Modi: The Howdy Modi event in Houston was grand. President Trump was present there. In addition to all this, what stands out is the manner in which the Indian community in USA, in Texas and in Houston showcased their presence. pic.twitter.com/uluP2x1Q7K
— ANI (@ANI) September 28, 2019
आज 28 सितंबर है, तीन साल पहले इसी तारीख को मैं पूरी रात एक पल भी सोया नहीं था। पूरी रात जागता रहा था। हर पल टेलिफोन की घंटी कब बजेगी, इसी के इंतजार में था। वो 28 सितंबर भारत के वीर जवानों के पराक्रम की एक स्वर्णिम गाथा लिखने वाला था।
#WATCH PM Narendra Modi in Delhi: 3 years ago, on 28 Sept only, the brave soldiers of my country had showcased the glory of India before the world by executing the surgical strike. Remembering that night today, I salute the courage of our brave soldiers. pic.twitter.com/3EKiodnwMM
— ANI (@ANI) September 28, 2019
कल से नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है। हिंदुस्तान के हर कोने में शक्ति उपासना का पर्व प्रारंभ हो रहा है। दुर्गा पूजा का महोत्सव प्रारंभ हो रहा है। मैं सभी देशवासियों को इस पावन पर्व की हृदय पूर्वक बहुत शुभकामना देता हूं।
PM Narendra Modi in Delhi: After assuming office in 2014, I went to the UN. I went to the UN even now. In these five years, I have seen a big change. The respect for India, the enthusiasm towards India has increased significantly. This is due to the 130 crore Indians. pic.twitter.com/o4OV5MX3xF
— ANI (@ANI) September 28, 2019
सबसे पहले मैं आप सबका तहे दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। आप इतनी बड़ी तादाद में हवाई अड्डे पर पहुंचे, स्वागत सत्कार किया, इसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं। आप सबके माध्यम से पूरे हिंदुस्तान के मेरे प्यारे भाई-बहनों को मैं सिर झुकाकर प्रणाम करता हूं। 130 करोड़ देशवासियों का अभिनंदन करता हूं।