गुजरात में कार-ट्रक टक्कर में तीन महिलाओं की मौत, एक अन्य महिला घायल

By भाषा | Published: December 9, 2021 12:19 PM2021-12-09T12:19:12+5:302021-12-09T12:19:12+5:30

Three women killed, another injured in car-truck collision in Gujarat | गुजरात में कार-ट्रक टक्कर में तीन महिलाओं की मौत, एक अन्य महिला घायल

गुजरात में कार-ट्रक टक्कर में तीन महिलाओं की मौत, एक अन्य महिला घायल

भुज (गुजरात), नौ दिसंबर गुजरात के कच्छ जिले के भुज कस्बे के समीप बृहस्पतिवार तड़के एक कार और ट्रक की टक्कर में तीन महिलाओं की मौत हो गई और एक अन्य महिला घायल हो गई।

यह दुर्घटना मनकुवा-सुखपार मार्ग पर उस समय हुई जब महिलाएं एक धार्मिक कार्यक्रम से कार से लौट रही थीं। मनकुवा पुलिस थाने के निरीक्षक वाई पी जडेजा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक दुर्घटनास्थल से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि प्रमिलाबेन वर्सानी (45), शीलू वर्सानी (25), सविता हिरानी (45) भरासर गांव की रहनेवाली थीं और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि कार चला रहीं महिला इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three women killed, another injured in car-truck collision in Gujarat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे