लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, पुलवामा में तीन आतंकी ढेर, लेकिन एक जवान हुआ शहीद

By सुरेश डुग्गर | Updated: January 3, 2019 17:35 IST

पुलवामा में पिछले करीब 10 दिनों से आए दिन सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ें हो रही हैं। यहां पर 28 दिसंबर को सुरक्षाबलों ने लश्कर के एक आतंकी को ढेर किया था तो इसके अगले ही दिन चार आतंकी मारे गए थे।

Open in App

कश्मीर में पुलवामा के त्राल इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गुरुवार सुबह मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए और एक जवान भी शहीद हो गया। सूत्रों की मानें तो इस मुठभेड़ में अभी भी तीन आतंकी घिरे हुए थे। हालांकि अभी तक मारे गए आतंकियों के शवों को बरामद नहीं किया गया है।

इस मुठभेड़ में 3 सुरक्षाबल घायल हो गए थे, जिसमें से एक की हालत गंभीर थी जिसने बाद में उधमपुर के कमांड अस्पताल में दम तोड़ दिया। 42 आरआर के जवान को पहले श्रीनगर बेस कैंप रेफर किया गया था। 

इसके साथ ही आतंकियों के मारे जाने की सूचना पर पत्थरबाजों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हो गई, जिसमें 7 पत्थरबाज भी घायल हुए हैं। इन आतंकियों के छिपे होने की सूचना सुरक्षाबलों को देर रात ही मिल गई थी। ऐसे में बुधवार (2 जनवरी) रात से ही इन आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी था। यह मुठभेड़ त्राल के गुलशनपोरा इलाके में चल रही है।

पुलवामा में पिछले करीब 10 दिनों से आए दिन सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ें हो रही हैं। यहां पर 28 दिसंबर को सुरक्षाबलों ने लश्कर के एक आतंकी को ढेर किया था तो इसके अगले ही दिन चार आतंकी मारे गए थे। इससे पहले 22 दिसंबर को पुलवामा में छह आतंकी मारे गए थे जो कि जाकिर मूसा के संगठन अंसार गजवात-उल-हिंद से जुड़े थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां