लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के सागर जिले में नदी में नहाने के दौरान तीन किशोरों की डूबने से मौत

By भाषा | Updated: September 28, 2021 22:05 IST

Open in App

सागर (मध्य प्रदेश), 28 सितंबर मध्य प्रदेश के सागर जिले में मंगलवार को 10वीं कक्षा के तीन किशोरों की नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों के दल ने चार घंटे की तलाशी के बाद शवों को बाहर निकाला गया।

राहतगढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक आनंद राज ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम झिला में हुई।

उन्होंने बताया कि गांव के तीन लड़के कुछ महिलाओं के साथ महालक्ष्मी पर्व की एक रस्म के लिए नदी किनारे गए थे। नहाते समय ये लड़के नदी के गहरे पानी में चले और और तेज बहाव में फंसकर डूब गए।

राज ने बताया कि घटना के बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और गोताखोरों के दल ने चार घंटे की तलाशी के बाद तीनों लड़कों के शवों को बाहर निकाला। मृतकों में 14 वर्षीय एक तथा 15 वर्षीय दो किशोर शामिल हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

इस बीच, जिला प्रशासन ने प्रत्येक मृतक के परिवार वालों को चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि मंजूर की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है