लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः आतंकवादियों की घिनौनी हरकत, 3 सुरक्षाबलों को किडनैप कर की निर्मम हत्या

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 21, 2018 11:22 IST

मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों ने चार पुलिसकर्मियों में से सिर्फ फयाज अहमद भट्ट को रिहा किया है बाकि तीनों पुलिस कर्मियों की निर्मम हत्या कर दी है।

Open in App

श्रीनगर, 21 सितंबरः जम्मू-कश्मीर में आंतकवादी लगातार सुरक्षाकर्मियों को निशाना बना रहे हैं और उन्हें अगवा कर निर्मम हत्याएं कर रहे हैं। उन्होंने शोपियां में शुक्रवार को सूबे के चार पुलिस कर्मियों को अगवा कर लिया, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी और एक पुलिसकर्मी को रिहा कर दिया। सुरक्षाबलों ने तीनों पुलिसकर्मियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों ने चार पुलिसकर्मियों में से सिर्फ फयाज अहमद भट्ट को रिहा किया है बाकि तीनों पुलिस कर्मियों की निर्मम हत्या कर दी है। बताया गया गया कि आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों की हिज्बुल के आतंकी रियाज नाइकू की धमकी के बाद अगवा किया। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में यह पहला मौका नहीं है जब आतंकियों ने सुक्षाबलों को निशाना बनाया है। वह लगातार सुरक्षाबलों और उनके परिजनों को निशाना बनाते आ रहे हैं। कहा जा रहा कि आतंकी इस समय सूबे में पंचायत चुनाव से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं क्योंकि यहां चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।12 सितंबर को उधमपुर जिले में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर आतंकियों के ग्रुप ने वाहनों की चेकिंग कर रहे एक पुलिस दल पर फायरिंग की थी और फिर जंगलों में भाग निकले थे। जम्मू से ट्रक में छिपकर श्रीनगर जा रहे आतंकवादियों ने जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर स्थित झज्झर कोटली में पुलिस नाके पर ट्रक की चेकिंग के दौरान पकड़े जाने की अशंका पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। भागते समय आतंकवादियों ने एक फारेस्ट गार्ड को पुलिसकर्मी समझ गोली मार दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

वहीं, बीते दिन गुरुवार को बारामूला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया था। खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया था। सुरक्षाबलों को देखते ही आतंकियों ने गोली चलाई, जिसके बाद हुई कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए।

टॅग्स :आतंकीजम्मू कश्मीर समाचारहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव