लाइव न्यूज़ :

उप मुख्यमंत्री के स्कोर्ट की गाडी से ट्रक की टक्कर ,तीन पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: May 1, 2021 12:43 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र) एक मई प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से सत्तर किलोमीटर दूर थाना हथिगवां क्षेत्र के लखनऊ हाइवे पर खिदिरपुर गाँव के निकट शनिवार को ट्रक की टक्कर से प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के स्कोर्ट की गाडी में चल रहे तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की कुछ गाड़ियां मय स्कोर्ट लखनऊ से प्रयागराज जा रही थी, जिसमें उप मुख्यमंत्री नहीं थे।

उन्होंने बताया कि थाना हथिगवां क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज हाइवे पर खिदिरपुर गाँव के निकट स्कोर्ट की गाड़ी और ट्रक में हुई टक्कर में सुरक्षा में चल रहे मुख्य आरक्षी पंकज त्रिपाठी, नरेश कुमार व आरक्षी चालक राजेश बहादुर सिंह घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में भर्ती कराया गया।

तोमर के मुताबिक पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया लेकिन चालक फरार हो गया। घटना के संबंध में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत